Delhi Weather News: दिल्ली में तीन तेज लू का अटैक; यलो अलर्ट जारी हुआ, हवाएं 40 की स्पीड से चलेंगी

Delhi Weather News: दिल्ली में इस हफ्ते तीन दिनों तक भारी लू रहेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने एक यलो अलर्ट जारी किया है। किंतु बाद में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ बदलाव भी होगा।

Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते तीन दिन तक भारी लू रहेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने एक यलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन बाद में एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदल जाएगा। बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा भी चलेगी। हवा की स्पीड 40 किमी/घंटा हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर का तापमान कुछ गिर सकता है।

मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को आसमान साफ रहने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। उस दिन अधिकतम 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। IMD ने दिल्ली में 16 अप्रैल से लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 अप्रैल, 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 16 अप्रैल से तापमान बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। 16 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है।

18 अप्रैल से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलने लगेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 19 अप्रैल को भी हवा में तेजी होगी। 19 अप्रैल को दिल्ली में 20 से 30 km/h की स्पीड से तेज हवा चलेगी।

दोनों ही दिन कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 20 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Exit mobile version