
भाजपा की दूसरी महिला सीएम Rekha Gupta बनने जा रही हैं। भाजपा की पहली सीएम सुषमा स्वराज थीं। दिल्ली की चौथी सीएम बनने पर मीडिया के सामने रेखा गुप्ता ने क्या कहा…
विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित हो गया है। भाजपा की दूसरी महिला सीएम Rekha Gupta बनने जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की पहली प्रधानमंत्री सुषमा स्वराज थीं। सीएम बनने पर मीडिया के सामने रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सबके आर्शीवाद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराई से आभार व्यक्त करती हूं। जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा…?
भाजपा की दूसरी मुख्यमंत्री बनने पर उनकी प्रतिक्रिया क्या थी?
सीएम बनने पर रेखा गुप्ता ने सबसे पहले सभी को धन्यवाद दिया। बाद में उन्होंने कहा कि मैं मेरे शीर्ष नेतृत्व, आदरणीय मोदी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, आदरणीय भाई वीरेंद्र सचदेवा, हमारे पर्यवेक्षक आदरणीय रवि शंकर, धनखड़ और पूरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूँ, जिनका आशीर्वाद आज मुझे यहां मिला।
रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं सभी विधायक साथियों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने आज यहां मेरा समर्थन देकर मुझे इस बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। आप सबके आर्शीवाद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराई से आभार व्यक्त करती हूं।
दिल्ली की चौथी और दूसरी भाजपा की महिला सीएम
आज साढ़े बारह बजे रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उनके साथ शपथ लेंगे। इस तरह दिल्ली को कल चौथी महिला सीएम मिल जाएगी, वहीं भाजपा की दूसरी महिला सीएम होंगी। रेखा गुप्ता से पहले आतिशी मार्लेना(आप), शीला दीक्षित(कांग्रेस) और सुषमा स्वराज(भाजपा) दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं।
दो बार की हार के बाद दर्ज की जीत, फिर बनी सीएम
Rekha Gupta ने शालीमार बाग में जीत हासिल की है। आप की बंदना कुमारी को 29595 वोटों के अंतर से हराया गया था। रेखा गुप्ता ने इससे पहले के दो चुनावों में आप की बंदना कुमारी से हार झेली थी। आपको बता दें कि रेखा गुप्ता छात्र राजनीति, एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ी रही हैं।