मनोरंजन

Diljit Dosanjh ने ‘सरदार जी 3’ विवाद पर दिया पहला बयान, कहा- तब सबकुछ सामान्य था

Diljit Dosanjh ने ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर उठे विवाद पर पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म बनते समय सब कुछ सामान्य था, अब हालात बदल गए हैं और फिल्म सिर्फ विदेशों में रिलीज होगी।

पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के शामिल होने के कारण भारत में इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी गई है। अब दिलजीत ने इस मुद्दे पर पहली बार खुलकर बात की है।

Diljit Dosanjh ने क्या कहा?

दिलजीत ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब फिल्म ‘सरदार जी 3’ बनाई जा रही थी, तब भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य थी और किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा, “फिल्म की शूटिंग फरवरी में पूरी हो चुकी थी, उस वक्त सब कुछ सामान्य था। बाद में हालात बदल गए, जिसके चलते हमने फैसला किया कि फिल्म केवल विदेशों में रिलीज होगी।”

प्रोड्यूसर्स ने लगाया भारी निवेश

दिलजीत ने यह भी कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इसमें बहुत पैसा लगाया है, इसलिए उन्होंने ओवरसीज रिलीज का निर्णय लिया है। उन्होंने साफ किया कि जो कुछ भी हो रहा है, वह उनकी और टीम की कंट्रोल में नहीं है।

हानिया आमिर की तारीफ

दिलजीत ने हानिया आमिर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हानिया बहुत प्रोफेशनल और गंभीर कलाकार हैं, और दोनों के बीच सिर्फ काम के विषय में ही बातचीत होती है। दिलजीत ने कहा, “हम दोनों प्राइवेट लोग हैं और अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं।”

बायकॉट की मांगें तेज

‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही सोशल मीडिया और फिल्म वर्कर्स यूनियन (FWICE) की ओर से दिलजीत और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ बायकॉट की मांगें उठ रही हैं। यूनियन का आरोप है कि पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।

फिल्म की रिलीज़ डेट

फिल्म ‘सरदार जी 3’ 27 जून को विदेशों में रिलीज़ होगी, लेकिन भारत में इसे रिलीज़ नहीं किया जाएगा। फिल्म में दिलजीत के साथ नीरू बाजवा, मानव विज, गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button