स्वास्थ्य

Monsoon Diet: मानसून में बीमार होने से बचने के लिए अपनी डाइट में ये बदलाव करें।

Monsoon Diet: मानसून देश भर में आने वाला है। इस बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना होगा।

मौसम आहार: देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना होगा। क्योंकि इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है यही कारण है कि अच्छी सेहत रखने और अपनी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन करना महत्वपूर्ण है। आप भी इस मौसम में हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए

हमारी इन्यूनिटी बरसात में कमजोर हो जाती है। इसलिए विटामिन सी से भरपूर भोजन करना चाहिए। गहरी बारिश अक्सर सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार का कारण बनती है। इसलिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कोकोनेट वॉटर, एलोवेरा जूस और पानी का सेवन करना चाहिए।

मानसून में डाइट कैसे रखें

बारिश के मौसम में अक्सर तली-भुनी खाने की इच्छा होती है। बरसात में सबको समोसा, चाट और पकौड़े पसंद आते हैं। लेकिन आपको ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, आप मूंगदाल का चीला, दलिया, कॉर्न फ्लेक्स, फ्रूट चाट या दलिया को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। वहीं घर के बने खाने को प्रोत्साहित करें। रोटी, दाल, सब्जी, दही और सलाद को लंच में शामिल कर सकते हैं।

अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और न्यूट्रिएंट से भरपूर भोजन शामिल करना चाहिए। जब बात डिनर की है, तो इसे हमेशा लाइट रखें। इस तरह से अपनी डाइट पर ध्यान देकर आप इस समय हेल्दी रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button