स्वास्थ्य

Foods To Avoid With Mango: सेहतमंद होते हुए भी इन पांच चीजों को आम के साथ नहीं खाना चाहिए

Foods To Avoid With Mango: अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और उसे लंच हो या डिनर, कभी भी किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं तो सतर्क हो जाइए। आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी हेल्दी

Foods To Avoid With Mango: ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल आम है। इसका स्वाद पसंद करने वाले लोग इसे खाने के लिए कोई बहाना खोजते रहते हैं। अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और उसे लंच हो या डिनर, कभी भी किसी भी चीज के साथ खा लेते हैं तो सतर्क हो जाइए। आपकी ये आदत आपको बीमार बना सकती है। आइए जानते हैं 5 ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में, जिन्हें आम के साथ खाने से बचना चाहिए।

ये पांच चीजें आम के साथ नहीं खानी चाहिए

दही

आम के साथ दही खाने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं। दोनों चीजों की तासीर अलग है, इसलिए ऐसा होता है। ऐसे में एक साथ इनका सेवन करने से गैस, अपच या पेट दर्द हो सकता है। इसके अलावा, गर्म और ठंडे पदार्थों का मिश्रण त्वचा पर फोड़े-फुंसी या एलर्जी भी पैदा कर सकता है।

मसालेदार खाना

तीखे, मसालेदार भोजन जैसे मिर्च, गरम मसाला या तला हुआ खाना आम के साथ खाने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।

ठंडे पेय

पेट फूलने की समस्या का कारण आम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खाना हो सकता है। साथ ही, ठंडे और आम ड्रिंक दोनों बहुत मीठे होते हैं। डायबिटीज़ रोगियों को खतरा हो सकता है क्योंकि इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में शर्करा का स्तर अचानक बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड

जब लोग चिप्स, बर्गर या जंक फूड जैसे प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को खाते हैं, तो उनके पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जो सूजन या भारीपन का कारण हो सकता है।

खट्टे फल

आम विटामिन-C से भरपूर है और इसमें प्राकृतिक शुगर मिलता है। साथ ही कीनू, संतरा या नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। जिससे व्यक्ति को एसिडिटी, पेट में जलन, गैस और कब्ज हो सकते हैं।

सलाह

-आम का सेवन हमेशा अकेले ही करें या फिर आप इसे हल्के भोजन जैसे रोटी, सब्जी या सलाद के साथ खा सकते हैं।

-आम खाने के 1-2 घंटे तक कोई भारी चीज खाने से बचें।

-पके और ताजे आम का ही सेवन करें, क्योंकि कच्चे आम से पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

-आम के साथ हल्का गुनगुना पानी पीना पाचन के लिए बेहतर रहता है।

Related Articles

Back to top button