राज्यहरियाणा

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी किया, जिसमें 95.22% विद्यार्थी पास हुए, लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया।

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा में दसवीं कक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है। जिसमें लड़कियां विजेता हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम जारी किया है। परीक्षा परिणामों को बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने जारी किया है। दसवीं कक्षा में इस बार 95.22 पास हुए हैं। वीपी यादव ने बताया कि इस बार 2 लाख 86 हजार 714 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसमें से 2 लाख 73 हजार 015 विद्यार्थी सफलतापूर्वक पास हुए हैं वहीं 3652 स्टूडेंट्स को दोबार परीक्षा देनी होगी.

1 लाख 37 हजार 167 लड़कियों में से 1 लाख 32 हजार 119 ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से 1 लाख 37 हजार 167 पास हुईं। विद्यार्थियों का परिणाम 96.32% रहा। वहीं 1 लाख 49 हजार 547 लड़कों में से 1 लाख 40 हजार 896 ने परीक्षा पास की। उनका रिजल्ट 94.22% रहा।

CBSE पैटर्न से हुई थी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने CBSE पैटर्न पर 10वीं क्लास के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होंगे। इसलिए बोर्ड ने 8 मई तक सभी विषयों की कॉपियों को मार्किंग करवाया। 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी किया गया है।

केवल 4.78 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए।

इस बार सिर्फ 4.78 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। बोर्ड ने कहा कि उन्हें इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जून-जुलाई में ही बोर्ड की तरफ से सभी विषयों की परीक्षा करवा दी जाएगी. जिससे उनकी एक साल खराब होने से बच जाएगी और फिर से परीक्षा पास करने का मौका भी मिल जाएगा.

यहाँ परिणाम देख सकते हैं

Haryana Board 10th Result 2024 का लिंक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। आप इस लिंक पर परिणाम देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button