धर्म

Hanuman Janmotsav 2025 Subh Yog: हनुमान जन्मोत्सव पर इस मुहूर्त में पूजा करने से बजरंगबली की कृपा मिलेंगे

Hanuman Janmotsav 2025 Subh Yog: हनुमान जन्मोत्सव इस साल बहुत शुभ समय पर मनाया जाएगा। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की पूजा करने का शुभ मुहूर्त जानिए।

Hanuman Janmotsav 2025 Subh Yog: हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मारुति नंदन की पूजा की जाती है। मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं। माना जाता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर रामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ और फायदेमंद होता है। जो भी व्यक्ति इस दिन ऐसा करता है, उसके घर-परिवार पर बजरंगबली की खास कृपा बरसती है। हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष एक अत्यंत शुभ अवसर पर मनाया जाएगा। तो चलिए योग और पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ योग

12 अप्रैल 2025 को हनुमान का जन्मदिन होगा। हस्त नक्षत्र, व्याघात योग और शनिवार एक शुभ संयोग हैं। शाम छह बजकर आठ मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। रात 8 बजे 39 मिनट तक व्याघात योग भी होगा। वहीं इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन है। बता दें कि शनिवार का दिन बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पड़ना बहुत ही शुभ संयोग है।

हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 12 अप्रैल को सुबह 23 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की पूजा का पहला मुहूर्त सुबह 7 बजे 34 मिनट से 9 बजे 12 मिनट तक होगा। तब शाम के 6 बजकर 46 मिनट से रात के 8 बजकर 8 मिनट तक दूसरा मुहूर्त चलेगा।

हनुमान जन्मोत्सव महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर माता अंजनी और वानरराज राजा केसरी के घर पैदा हुए थे। इसलिए हर साल इसी दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता सीता, भगवान राम और केसरी नंदन की पूजा भी करनी चाहिए। सिया राम की पूजा के बिना बजरंगबली की आराधना अधूरी मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button