
Haryana-Punjab weather: प्री मानसून एक्टिव होने के बाद हरियाणा-पंजाब में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखा जा रहा है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
Haryana-Punjab weather: हरियाणा में प्री मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। इससे मानसून आने का रास्ता साफ हो जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में 28 जून तक मानसून आएगा, जो 1-2 जून तक पूरे देश में फैल जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यदि पंजाब की बात की जाए तो बुधवार को राज्य में तेज हवाएं चलीं। साथ ही हल्की बारिश हुई और मौसम में बदलाव देखने को मिला।
29-30 जून को हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी
28 जून को मानसून के आगमन के बाद मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसलिए, दस जिलों में येलो और बारह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। 28 जून को मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
प्री मानसून की घटनाओं के दौरान बुधवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनूकूल दिखाई दे रही हैं.
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा?
गुरुवार सुबह 5 बजे से 9 बजे तक पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। तेज हवाओं के साथ जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, रुपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश होने की संभावना है।
प्री-मानूसन ने राज्य के कई जिलों का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस गिरा दिया है। बुधवार को पंजाब का सबसे गर्म शहर अमृतसर था, जहां 42.03 डिग्री सेल्सियस का तापमान था। 28 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है, और 29 व 30 जून को पंजाब के सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है।