राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini से हरियाणा राज्य कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने मुलाकात की

CM Nayab Saini: इससे छोटे एवं मध्यम कोल्ड स्टोरेज संचालकों को मिलेगी भारी राहत

हरियाणा राज्य कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के CM Nayab Saini से मुलाकात की तथा कोल्ड स्टोरेज मार्किट फीस प्रणाली को एकमुश्त से स्लैब आधारित संरचना में बदलने तथा उनकी भंडारण क्षमता के अनुसार स्लैब दर को कम करने के निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

स्लैब आधारित एकमुश्त शुल्क प्रणाली के कार्यान्वयन तथा उनकी भंडारण क्षमता के अनुसार स्लैब दर को कम करने से छोटे और मध्यम कोल्ड स्टोरेज संचालकों को काफी राहत मिलेगी। नई प्रणाली के तहत, फीस उनकी भंडारण क्षमता के आधार पर होगी, जिससे न केवल छोटे संचालकों पर बोझ कम होगा, बल्कि नए निवेशकों और उद्यमियों को इस क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

गौरतलब है कि हरियाणा राज्य कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने CM Nayab Saini से मुलाकात कर एकमुश्त मार्किट फीस प्रणाली से आ रही कठिनाईयों से उन्हें अवगत करवाया था। CM Nayab Saini ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बात को सहानुभूति पूर्वक सुना और जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया था। CM Nayab Saini ने मार्किट फीस प्रणाली को उद्योग की आवश्यकता के अनुसार संशोधित करके यह साबित कर दिया है कि उनकी सरकार व्यापार, उद्योग व कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने व्यापारिक नीतियों में पारदर्शिता और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है और यह भी उन्हीं निर्णयों में से एक है।

कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के प्रधान व पदाधिकारियों ने CM Nayab Saini का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह निर्णय उनकी व्यापार एवं कृषि हितैषी सोच को दर्शाता है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से ना केवल छोटे एवं मध्यम स्तर के कोल्ड स्टोरेज संचालकों को राहत मिलेगी, बल्कि पूरे प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज सेवाओं का विस्तार भी होगा। इससे किसानों को अपनी फसलों के भण्डारण की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी, जिसके परिणाम स्वरूप कृषि क्षेत्र को ओर ज्यादा मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहुजा, बोर्ड के सीएमईओ श्री सुनील शर्मा, एसोसिएशन के प्रधान श्री बलदेव राज सेठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button