स्वास्थ्य

दुबई का कुनाफा घर पर कैसे बनाएं? ये स्टेप बाए स्टेप रेसिपी

दुबई का कुनाफा अब दुनियाभर में मशहूर है. ये मिडिल ईस्ट की एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे घर पर बनाना भी आसान है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Dubai Special Kunafa Recipe: दुबई सिर्फ अपनी सबसे ऊंची और बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के लिए ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट कुनाफा के लिए भी जाना जाता है. यहां के कुनाफा का स्वाद मुंह में जैसे घुल सा जाता है. दुबई में कुनाफा को कई अलग-अलग तरह के फ्लेवर के साथ बनाया जाता है. अरबी में इसे कनाफेह कहा जाता है. ये मिडिल ईस्ट की एक ट्रेडिशनल मिठाई है, जिसे महीन सेवइयों या फिलो पेस्ट्री से बनाया जाता है. इसके बाद इसे चाशनी में भिगोकर पनीर या क्रीम की लेयर के साथ सर्व किया जाता है.

दिल्ली-मुंबई जैसे कई शहरों में अब कुनाफा आपको खाने को मिल जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. अगर आप भी कुनाफा बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे कि, घर पर ही दुबई स्टाइल कुनाफा बनाने का स्टेप बाए स्टेप तरीका बताने जा रहे हैं.

कुनाफा बेस के लिए सामग्री

250 ग्राम कुनाफा सेवई (Kunafa dough / Kataifi)

100120 ग्राम पिघला हुआ मक्खन

2 बड़े चम्मच पिसी चीनी (ऑप्शन)

फिलिंग के लिए सामग्री

200 ग्राम मोज़रेला चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)

100 ग्राम रिकोटा चीज़ या मलाई

2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क (हल्की मिठास के लिए)

शुगर सिरप (चाशनी) के लिए

1 कप चीनी

½ कप पानी

1 छोटा चम्मच नींबू रस

½ छोटा चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल

Kunafa Recipe

कुनाफा बनाने का तरीका

कुनाफा बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी तैयार कर लें. इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर मिडियम आंच पर उबालें. 5 से 7 मिनट बाद इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं. जब चाशनी हल्की चिपचिपी हो जाए को उतार लें. अब इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें.

अब आपको तैयार करना है कुनाफा का बेस. इसके लिए कुनाफा सेवई को हाथ से हल्का-हल्का तोड़ लें. अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा मक्खन डालें. इसके बाद सेवई को इसमें डालकर रोस्ट कर लें. जब वो गोल्डन ब्राउन हो जाए को उतार लें.

अब बारी है लेयर बनाने की एक गोल बेकिंग ट्रे को घी/मक्खन से ग्रीस करें.आधी कुनाफा सेवई ट्रे में दबाकर बराबर फैला दें. उसके ऊपर मोज़रेला और रिकोटा चीज़ की लेयर फैलाएं.अब बाकी बची हुई कुनाफा सेवई ऊपर से डालकर हल्के हाथ से दबा दें.

ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें.कुनाफा को 2530 मिनट तक बेक करें जब तक ऊपर से सुनहरा भूरा रंग न आ जाए. अगर ओवन न हो तो भारी तले की कड़ाही में ढककर धीमी आंच पर भी बना सकते हैं. गरम कुनाफा को प्लेट में पलट लें. ऊपर से ठंडी चाशनी समान रूप से डालें. कटे हुए पिस्ता से सजाएं.

 

Related Articles

Back to top button