भारत

Health News: महिलाओं की सेहत के लिए स्वामी रामदेव ने बताया पीसीओडी, इनफर्टिलिटी और थायरॉइड से बचाव कैसे करे

Health News: पीसीओडी, इनफर्टिलिटी और थायरॉइड जैसी समस्याएं महिलाओं की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। आइए इस तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचने के तरीके के बारे में जानते हैं।

Health News: मैंने चलती-फिरती आंखों से अज़ां देखी है; मैंने जन्नत नहीं, मां देखी है। मां जहान है, बिना मां की दुनिया अधूरी है, इसलिए ये रिश्ता अटूट है। ममता के साए में हर बच्चे का बचपन बीता है, इसलिए देश की महिलाएं स्वस्थ रहें। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज महिलाओं को अक्सर मां के तौर पर ही प्रशिक्षित किया जाता है, जबकि वे पिता का भी बखूबी रोल निभा रही हैं, बेटा बनकर घर संभाल रही हैं और बेटी बनकर दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। महिलाओं की खासियत यह है कि वे घर की दोहरी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। वह हर काम में सुपरवुमन बन जाती हैं, चाहे वह ऑफिस में काम करती हो या अपने बच्चों को अच्छी तरह से पालती हो। मां बनने का सफर भी सिर्फ वही तय कर सकती हैं लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां भी आती हैं जिसमें सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

महिलाएं दूसरों की सेहत का ख्याल रखने में सबसे आगे दिखाई देती हैं, लेकिन खुद की सेहत पर लापरवाही करती हैं। घर और ऑफिस दोनों में काम करने के चक्कर में उनका खाने का पैटर्न बिगड़ता रहता है। वह हिम्मत नहीं हारतीं, हालांकि जल्दी उठने और देर से सोने से नींद की कमी होती है और अक्सर काम के दबाव से भी तनाव में आती हैं। तभी तो 30-35 की उम्र आते-आते वो बीमारी की गिरफ्त में आने लगती हैं। महिलाएं हार्ट डिजीज, शुगर-बीपी, मोटापा, हॉर्मोनल इम्बैलेंस की शिकार हो रही हैं। ऑटो इम्यून डिजीज भी महिलाओं के लिए बड़ी मुसीबत बन रही है। 80 से ज्यादा ऑटो इम्यून डिजीज में से 75% बीमारियां महिलाओं में पाई जाती हैं। तो चलिए देश की हर महिला को योग-आयुर्वेद की ताकत से बीमारी से निजात दिलाते हैं और सुपरवुमन बनाते हैं।

थायरॉइड के लिए क्या करें?

कपालभाति करें
सिंहासन फायदेमंद
खट्टी चीजें न खाएं
तला-भुना न खाएं
कुछ देर धूप में बैठें

महिलाएं रहेंगी फिट, बदले आदतें

बासी खाना न खाएं
ब्रेकफास्ट जरूर करें
स्ट्रेस न लें
दोपहर में आराम करें
बीमारी को इग्नोर न करें
अपना भी ख्‍याल रखें

महिलाओं की सेहत बिगड़ी

40% लाइफस्टाइल डिजीज की दवा लेती हैं
18 से 35 साल की महिलाओं में मोटापा
डायबिटीज
40 साल के बाद कैल्शियम की कमी
56% महिलाएं हैं एनिमिक
4 करोड़ महिलाओं को थायरॉइड
70% में कैल्शियम की कमी
70% में विटामिन डी की कमी

पीसीओडी के लिए क्या करें?

जंक फूड न खाएं
एलोवेरा जूस पिएं
वजन कंट्रोल करें
चाय-कॉफी कम लें

महिलाओं में बीमारी

हार्ट डिजीज

पीसीओडी
डायबिटीज
एनीमिया
डिप्रेशन
ऑस्टियोपोरोसिस
ब्रेस्ट कैंसर
थायरॉइड
29% महिलाओं की हार्ट डिजीज से मौत
लंग कैंसर के बाद ब्रेस्ट कैंसर से ज्यादा मौत
देश में 60% महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस
हर साल 12 करोड़ महिलाएं तनाव की शिकार

Related Articles

Back to top button