Holika Dahan Muhurat 2025: भद्रा के कारण होलिका दहन का एक घंटे का मुहूर्त

Holika Dahan Muhurat 2025: 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। यह फाल्गुन की पूर्णिमा पर होता है। इसके बाद पड़वा के दिन होली खेली जाती है।
Holika Dahan Muhurat 2025: 13 मार्च को होलिका दहन होगा। यह फाल्गुन की पूर्णिमा पर होता है। पड़वा के दिन होली होती है। होलिका दहन के दिन इस बार भद्रा का साया रहेगा। इस बार भद्रा के कारण पूरे दिन में रात को होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। आपको बता दें कि होलिका दहन में भद्रा का विशेष महत्व है। भद्रा के बाद होलिका दहन करना चाहिए। यहां जानें होलिका दहन पर भद्रा कब लग रही है और होलिका दहन कब करना अच्छा रहेगा।
क्यों होली मनाई जाती है?
आपको बता दें कि भद्रा होलिका दहन के दिन 13 मार्च रात 10:44 बजे समाप्त हो जाएगी। इसके बाद होलिका दहन करें। 13 मार्च को भद्रा के साये के कारण होलिका दहन का शुभ समय सिर्फ 1 घंटा 4 मिनट होगा। इस समय को ध्यान में रखकर होलिका दहन करें। होली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। 14 मार्च को रंगों की होली होगी। ऐसा कहा जाता है किल होलिका दहन की परंपरा इसलिएकी जाती है कि इस दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का विनाश किया था। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। इस दिन लोगों ने होलिका में पुरानी और बुरी बातों को त्यागकर जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने का आह्वान किया। भद्रा के दौरान होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है, इसलिए शुभ मुहूर्त में ही करें।
होलिका दहन का उत्तम समय
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 13 मार्च, रात 10:02 बजे
भद्रा समाप्ति: 13 मार्च, रात 10:44 बजे
होलिका दहन का शुभ समय: 13 मार्च, रात 10:44 बजे के बाद
मध्य रात्रि में केवल 1 घंटा 4 मिनट का समय
शुभ मुहूर्त अवधि: 1 घंटा 4 मिनट