मनोरंजन

Anupamaa Twist: कोठारी परिवार का एक सदस्य मर जाएगा, अनुपमा आर्यन को रंगे हाथों पकड़ेगी

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में लीप से पहले कोठारी परिवार के सदस्य की मौत हो जाएगी, इस बात की पुष्टि प्रेम का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवम खजुरिया ने की है।

Anupamaa Twist: ‘अनुपमा’ में माही और आर्यन की शादी शानदार होगी। सब हंसी खुशी होगा। आर्यन के पेट में दर्द उठेगा जब अनुपमा माही की विदाई करने वाली होगी। Aryan किसी बहाने से अंदर भाग जाएगा। आर्यन के अंदर जाते ही अनुपमा को याद आएगा कि बा ने कहा था कि विदाई से पहले माही को सुहागन वाला सामान देना है। आर्यन के पीछे-पीछे अनुपमा भी अंदर जाएगी।

आर्यन की सच्चाई

आर्यन दर्द को कम करने के लिए दवा लेगा। ड्रग्स की एक खुराक से वह होश खो बैठेगा। नशे में वह जमीन पर लेट जाएगा और चिल्लाएगा। जब अनुपमा माही के सामान लेने कमरे में आएगी, तो वह आर्यन को जमीन पर पड़ा देख दंग रह जाएगी। वह आर्यन के हाथ में ड्रग्स का पैकेट देखेगी। इसके बाद बहुत कुछ होगा और आर्यन अंततः मर जाएगा।

इस व्यक्ति की मौत होगी?

आर्यन के भाई प्रेम का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवम खजूरिया ने डाउनटाउन मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया, “आना वाला ट्रैक दिल दहला देने वाला होगा। आर्यन की अचानक और दुखद मौत एक सदमा बनकर आएगी और अनुपमा की जिंदगी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर देगी। इस घटना के कारण उन पर आरोप लगते हैं, जिसके कारण वह सबकुछ छोड़कर मुंबई चली जाती हैं और नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लेती हैं।” बता दें, शो में लीप 6 जून के दिन आएगा।

Related Articles

Back to top button