खेल

LSG vs PBKS: पंजाब से हार के बाद LSG को एक और झटका लगा, शर्मनाक हरकत के लिए बॉलर को बड़ी सजा मिली

LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट करने पर बड़ी सजा मिली है।

LSG vs PBKS: LSG टीम को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रनों का लक्ष्य हासिल किया। लखनऊ ने इस तरह सीजन में अपनी दूसरी हार झेली। टीम को इस हार से एक और बड़ा झटका लगा है।

गेंदबाज को लगाया गया जुर्माना

वास्तव में, लखनऊ टीम के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को बड़ी सजा मिली है। दिग्वेश को ये सजा पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट करने के बाद मिली है। लखनऊ के इस गेंदबाज ने प्रियांश को बाहर करने के नोटबुक स्टाइल में विकेट सेलिब्रेट किया। बाद में गेंदबाज को अंपायर ने भी वॉर्निंग दी, जिससे उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये जानकारी IPL ने दी है।

IPL के अनुसार, पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया है। धारा 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार करते हुए दिग्वेश सिंह ने मैच रेफरी की सजा मान ली है। बता दें, IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

अंपायर ने वॉर्निंग दी

गौरतलब है कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहला झटका 25 साल के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने पंजाब की पारी के दौरान तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर प्रियांश आर्या को आउट किया। विकेट लेने के बाद उन्होंने प्रियांश के करीब जाकर आक्रामक अंदाज में नोटबुक स्टाइल में सेलिब्रेशन किया। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद ही अंपायर राठी से बात करते हुए दिखे। ऐसा लगा जैसे अंपायर ने लखनऊ के गेंदबाज को उनके सेलिब्रेशन के लिए वॉर्निंग दी है। इस दौरान मैच में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर और मोहम्मद कैफ ने भी गेंदबाज की इस हरकत को अनुचित करार दिया।

Related Articles

Back to top button