पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के माध्यम से केरल के कोच्चि में 20 से 30 मई, 2024 तक 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (एटीसीएम 46) और पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी 26) की 26वीं बैठक की मेजबानी करेगा। यह अंटार्कटिका में पर्यावरणीय प्रबंधन, वैज्ञानिक सहकार्य और सहयोग पर रचनात्मक वैश्विक बातचीत को सुविधाजनक बनाने की भारत की इच्छा के अनुरूप है।
एटीसीएम और सीईपी की बैठकें अंटार्कटिका के नाजुक इकोसिस्टम की सुरक्षा और क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के चल रहे प्रयासों में महत्वपूर्ण हैं। अंटार्कटिक संधि प्रणाली के तहत प्रतिवर्ष बुलाई जाने वाली ये बैठकें अंटार्कटिका के महत्वपूर्ण पर्यावरण, वैज्ञानिक और शासन संबंधी मुद्दों का हल निकालने के लिए अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री पक्षों और अन्य हितधारकों के लिए मंच के रूप में काम करती हैं। 1959 में हस्ताक्षरित और 1961 में लागू हुई अंटार्कटिक संधि ने अंटार्कटिका को शांतिपूर्ण उद्देश्यों, वैज्ञानिक सहयोग व पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित क्षेत्र के रूप में स्थापित किया। पिछले कुछ वर्षों में इस संधि को व्यापक समर्थन मिला है और वर्तमान में 56 देश इसमें शामिल हैं। सीईपी की स्थापना 1991 में अंटार्कटिक संधि (मैड्रिड प्रोटोकॉल) के पर्यावरण संरक्षण पर प्रोटोकॉल के तहत की गई थी। सीईपी अंटार्कटिका में पर्यावरण संरक्षा और संरक्षण पर एटीसीएम को सलाह देता है।
भारत 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार सदस्य रहा है। यह आज तक अंटार्कटिक संधि के अन्य 28 सलाहकार सदस्यों के साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेता है। भारत का पहला अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र, दक्षिण गंगोत्री, 1983 में स्थापित किया गया था। वर्तमान में, भारत दो अनुसंधान केंद्र मैत्री (1989) और भारती (2012) संचालित करता है। स्थायी अनुसंधान केंद्र अंटार्कटिका में भारतीय वैज्ञानिक अभियानों की सुविधा प्रदान करते हैं, जो 1981 से प्रतिवर्ष चल रहे हैं। वर्ष 2022 में, भारत ने अंटार्कटिक संधि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए अंटार्कटिक अधिनियम लागू किया।
अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षरकर्ता के रूप में, भारत अंटार्कटिका में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक सहयोग और शांतिपूर्ण संचालन के लिए समर्पित है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने 2024 में भारत द्वारा एटीसीएम और सीईपी बैठकों की मेजबानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “एक देश के रूप में हम अंटार्कटिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक अनुसंधान के साझे लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए ज्ञान और विशेषज्ञता के सार्थक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।”
अंटार्कटिक संधि सचिवालय (एटीएस) अंटार्कटिक संधि प्रणाली के लिए प्रशासनिक केंद्र के रूप में कार्य करता है। 2004 में स्थापित एटीएस, एटीसीएम और सीईपी बैठकों का समन्वय करता है, सूचनाओं को पुनः प्रस्तुत और प्रसारित करता है, और अंटार्कटिक शासन तथा प्रबंधन से संबंधित राजनयिक संचार, आदान-प्रदान और वार्ता की सुविधा प्रदान करता है। यह अंटार्कटिक संधि प्रावधानों और समझौतों के अनुपालन की निगरानी भी करता है तथा संधि कार्यान्वयन और प्रवर्तन मामलों पर अंटार्कटिक संधि सदस्यों को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
46वें एटीसीएम के एजेंडे के प्रमुख विषयों में अंटार्कटिका और उसके संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के लिए रणनीतिक योजना; नीति, कानूनी और संस्थागत संचालन; जैव विविधता पूर्वेक्षण; सूचना व डेटा का निरीक्षण और आदान-प्रदान; अनुसंधान, सहकार्य, क्षमता निर्माण और सहयोग; जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटना; पर्यटन ढांचे का विकास; और जागरूकता को बढ़ावा देना शामिल हैं। अंटार्कटिक अनुसंधान पर वैज्ञानिक समिति के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। 26वां सीईपी एजेंडा अंटार्कटिक पर्यावरण मूल्यांकन, प्रभाव मूल्यांकन, प्रबंधन तथा रिपोर्टिंग; जलवायु परिवर्तन को लेकर सचेतता; समुद्री स्थानिक संरक्षण सहित क्षेत्र संरक्षण और प्रबंधन योजनाएं; और अंटार्कटिक जैव विविधता के संरक्षण पर केंद्रित है।
46वीं एटीसीएम और 26वीं सीईपी बैठक की मेजबानी भावी पीढ़ियों के लिए अंटार्कटिका को संरक्षित करने के प्रयासों में एक जिम्मेदार वैश्विक हितधारक के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। भारत अंटार्कटिक संधि के सिद्धांतों को खुली बातचीत, सहयोग और सर्वसम्मति निर्माण के माध्यम से बनाए रखने और पृथ्वी के अंतिम प्राचीन जंगली क्षेत्रों में से एक के स्थायी प्रबंधन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ध्रुवीय क्षेत्रों (आर्कटिक और अंटार्कटिक), हिमालय और दक्षिणी महासागर में भारत के वैज्ञानिक और रणनीतिक प्रयास गोवा में राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के अधीन हैं। एनसीपीओआर भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के तहत एक प्रतिष्ठित स्वायत्त संस्थान है। एमओईएस ने कार्यक्रम के सफल समन्वय और आयोजन के लिए एमओईएस मुख्यालय में प्रमुख के रूप में डॉ. विजय कुमार, वैज्ञानिक (जी) और सलाहकार के साथ एक मेजबान कंट्री सेक्रिटेरीअट की स्थापना की है। भारत ने 46वें एटीसीएम की अध्यक्षता के लिए पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे प्रतिष्ठित राजदूत पंकज सरन का नाम प्रस्तावित किया है।
एटीसीएम और सीईपी बैठकों में भागीदारी इसके सदस्यों, पर्यवेक्षकों और आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा नामित प्रतिनिधियों तक ही सीमित है। इस वर्ष 46वें एटीसीएम और 26वें सीईपी में 60 से अधिक देशों के 350 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसका आयोजन भारत के कोच्चि में लुलु बोलगट्टी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एलबीआईसीसी) में एनसीपीओआर, एमओईएस करेगा। इस बारे में अधिक विवरण https://www.atcm46india.in/ और https://www.ats.aq/devAS/Meetings/Upcoming/97/ पर उपलब्ध हैं।
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
-
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
-
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
-
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
-
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
-
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
-
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
-
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
-
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
-
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
-
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
-
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
-
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
-
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
-
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
-
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
-
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
-
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
-
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
-
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
-
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
-
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
-
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
-
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
-
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
-
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
-
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
-
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
-
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
-
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
-
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
-
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
-
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
-
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
-
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
-
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
-
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
-
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
-
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
-
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
-
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
-
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
-
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
-
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
-
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
-
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
-
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
-
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
-
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
-
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
-
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
-
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
-
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
-
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
-
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
-
ट्रंप ने एच-1बी शुल्क पर 1 लाख डॉलर की रोक एक और साल के लिए बढ़ाई
-
सीएमआरएल रिश्वतखोरी: केरल सरकार ने पूर्व सीएम पिनाराई और बेटी वीना के खिलाफ मामला दर्ज करने के ईडी के अनुरोध पर अटॉर्नी जनरल की राय ली
-
गुजरात के शख्स ने 5 साल की बेटी की हत्या, फ्रिज में रखा शव आर्थिक संकट से आत्महत्या से मौत
-
तृणमूल कांग्रेस का नाम फ्रीज करना, चुनाव चिन्ह सीईसी का पीएम मोदी को ‘जन्मदिन का तोहफा’ : कांग्रेस
-
6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के धड़े को मिले नाम और चुनाव चिह्न
-
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी के खेमे को झटका, प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
-
लोकतंत्र के लिए काला दिन: टीएमसी नंदीग्राम उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता ने भाजपा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना कांग्रेस का समर्थन करने के लिए
-
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
-
बेंगलुरू में युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, चाकू से हमला
-
केंद्र ने NEET-SS कटऑफ को घटाकर 30% करने पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सहमति व्यक्त की
-
बाजरा की रोटियां, 480 वर्ग फुट का घर, साझा जल स्रोत: बचपन की यादें जिन्होंने पीएम मोदी को आकार दिया
-
मणिपुर जातीय हिंसा: राहत शिविरों में हुई मौतों से सुप्रीम कोर्ट स्तब्ध, मुख्य सचिव से पूछा जवाब
-
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 अक्टूबर तक बढ़ाया
-
11 रुपये के आईवी इन्फ्यूजन सेट का बिल 325 रुपये: महाराष्ट्र के ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के प्रमुख ने मेडिकल डिवाइस मार्कअप को हरी झंडी दिखाई
-
पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया
-
भारत-पाकिस्तान सैन्य घटनाएं जो पिछले 3 दशकों में लगभग बढ़ी हैं
-
अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज विदेश मंत्रालय ने शीर्ष राजनयिक को तलब किया
-
एलएसी पर चीनी बलों की छंटनी का ‘आंशिक’ कदम, 50,000 अभी भी तैनात
-
3 विदेशी नागरिकों ने बिना इमिग्रेशन मंजूरी के अमृतसर-दिल्ली-म्यूनिख उड़ाया, उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को नोटिस दिया
-
खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हुई, आरबीआई ने तीसरे महीने के लक्ष्य को पार किया
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल-1 पूरी तरह से जुड़ी हुई है
-
3 इटालियंस ने आप्रवासन को कैसे बायपास किया? नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया पर 9 सवाल पूछे
-
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या से उठी अवैध आव्रजन का मुद्दा
-
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
-
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख में 18,500 फीट की ऊंचाई से चार एनसीसी महिला कैडेटों को निकाला
-
ब्रिटेन में टेम्स नदी पर आयोजित पहली गंगा आरती में हजारों लोग शामिल हुए
-
मैं ‘दिमागी नक्सली’ हूं: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल
-
नियमों के बिना दुनिया ट्रैफिक लाइट के बिना चौराहे की तरह है: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शी
-
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पारंपरिक, पूरक चिकित्सा पर वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाया
-
बंगाल सरकार ने सर्वे के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को जारी किया कारण बताओ नोटिस
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन लाइव: पीएम मोदी ने प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों के हथियारीकरण के खिलाफ चेतावनी दी
-
अजगर ने बंदर को निगल लिया, यमुनानगर के ग्रामीणों को दहशत में छोड़ दिया
-
दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
-
मिजोरम के कोलासिब जिले में भूस्खलन से 14 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल
-
कैम्ब्रिज ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर का किया अनावरण, शिक्षाविदों ने की उनकी विरासत की सराहना