Jhanak Spoiler: क्या झनक-ऋषि की शादी होगी? क्या उनके जीवन में आएगा बड़ा तूफान?

Jhanak Spoiler: अब प्रशंसकों को स्टार प्लस के शो झनक में शानदार मनोरंजन देखने को मिलेगा। ऋषि और झनक का जीवन उस मोड़ पर खड़ा होगा जहां एक बार अनिरुद्ध और नूतन का जीवन था। झनक को बचाने के लिए क्या करेगी नूतन।
Jhanak Spoiler: अब तक आपने स्टार प्लस के शो झनक में झनक ऋषि को उसके गेस्ट हाउस छोड़ते देखा है। जब तेज बारिश होती है, तो उसे ऋषि के गेस्ट हाउस में ही रहना पड़ता है। यहाँ पराशर की बुआ नूतन को गुस्सा करती हैं। वह नूतन से पूछती है कि उसने अपनी बेटी को शहरी बाबू के साथ जाने दिया क्यों? इसके बाद वह पूरे गांव जाकर झनक के बारे में सभी को बताती है।
ऋषि-झनक की शादी होगी?
जब गांववालों को पता चलता है कि झनक ने ऋषि के साथ गेस्ट हाउस में रात बिताई है, वे भड़क जाते हैं। वो कहते हैं कि अब ऋषि को उससे शादी करनी पड़ेगी। नूतन बताती है कि झनक उससे शादी नहीं कर सकती है। उसने कहा कि झनक को आगे की पढ़ाई करनी है; वह नौकरी करना चाहती है और कॉलेज जाना चाहती है। किर गांववाले नूतन की बात नहीं मानेंगे। वो कहेंगे कि पराशर का नियम है और झनक-ऋषि को शादी करनी ही पड़ेगी।
ऋषि के कमरे में मिली झनक
सब लोग गेस्ट हाउस में आते हैं। वह दरवाजा जोर से खटखटाते हैं। दरवाजा खुलते ही सब लोग झनक को देखकर हैरान हो जाते हैं। उन्हें ऋषि पर क्रोध आता है। वो ऋषि को कमरे से बाहर लाते हैं। झनक उन सभी को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन कोई भी उसे सुनता नहीं है।
अनिरुद्ध मून के साथ गांव जाएगा?
झनक आत्महत्या की धमकी देती है। ग्रामवासी झनक की धमकी से भयभीत होकर उसे ऋषि से अलग से बात करने देते हैं। तब झनक ऋषि से कहती है कि वह उससे शादी कर ले, क्योंकि गांववाले उसे बिना विवाह के नहीं छोड़गे। झनक की बात सुनकर ऋषि हैरान रह गया। मून ऋषि को फोन कर रही है, लेकिन ऋषि नहीं उठता, तो वह बहुत परेशान हो जाती है। वो अनिरुद्ध से कहती है कि क्या वो दोनों सिंबलबुनी जा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा क्या मून के साथ गांव पहुंचेगा अनिरुद्ध?



