राज्यदिल्ली

Kartar Singh Tanwar ने अपनी विधायकी समाप्त कर दी, AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए

Kartar Singh Tanwar: जुलाई महीने में छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर ने आप को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। अब उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है.

Kartar Singh Tanwar: दिल्ली के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। करतार सिंह तंवर आम आदमी पार्टी से विधायक थे। लेकिन उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने 10 जुलाई से करतार सिंह तंवर की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी।

10 जुलाई को BJP में शामिल हुए

10 जुलाई को तंवर ने दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। राजकुमार आनंद को पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जब वे बीजेपी में शामिल हुए थे तब दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में बंद थे.

नियम के अनुसार, विधायकी खत्म होने के बाद छतरपुर विधानसभा सीट खाली हो जाती है। छह महीने में किसी खाली पद को भरना अनिवार्य है। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव छह महीने के भीतर होंगे। यही कारण है कि इस सीट पर उपचुनाव नहीं होगा।

2016 में इनकम टैक्स का छापा पड़ा था

करतार सिंह कंवर तब सुर्खियों में आए थे जब जुलाई 2016 में इनकम टैक्स का उन पर छापा पड़ा था। 27 जुलाई को आयकर विभाग की एक टीम ने उनके खेत और कार्यालय पर छापेमारी की।

2014 में आप में हुए थे शामिल

2014 में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले तंवर ने तानाशाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दिल्ली की स्थिति देखकर वे दुखी हैं। आप पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया। 2015 के विधानसभा चुनाव में वह छतरपुर से विजयी हुए। आप में शामिल होने से पहले वो बीजेपी में ही थे। 2007 में वार्ड पार्षद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे. सियासी सफर शुरू करने से पहले तंवर ने दिल्ली जल बोर्ड में जूनियर इंजीनियर थे.

Related Articles

Back to top button