भारत

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला: इस अवसर पर संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह, राज्य सभा के महासचिव, श्री पी.सी. मोदी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत के सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी रचनाओं ने भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई और उनकी दो महत्वपूर्ण रचनाएँ, ‘जन गण मन‘ और ‘आमार सोनार बांग्ला‘ क्रमशः भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान हैं।

संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में स्थापित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का चित्र श्री अतुल बोस ने बनाया था और इसका अनावरण 12 सितंबर, 1958 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।

Related Articles

Back to top button