राज्यपंजाब

मनीष तिवारी: जनता से किए गए वादे जल्द पूरे होंगे

मनीष तिवारी: बृहस्पतिवार को सेक्टर 44 में आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के सांसद मनीष तिवारी का लोकसभा सदस्य बनने पर स्वागत किया। पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं सहप्रभारी आप चंडीगढ़ डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, मेयर कुलदीप कुमार, आप नेता चंद्रमुखी शर्मा, डाॅ. हरमीत सिंह, विजय पाल और पार्षद प्रेम लता, योगेश ढींगरा, दमनप्रीत सिंह, जसविंदर कौर, नेहा मुसावत, पूनम कुमारी, अंजू कत्याल, हरदीप सिंह बुटेरला, रामचन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों से किए गए वादे जल्द ही पूरे किए जाएंगे।

इस मौके पर मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि पहले चंडीगढ़ नगर निगम से भाजपा को इंडिया अलायंस के तहत बाहर किया गया था और अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चंडीगढ़ में भाजपा को पूरी तरह से हराया है लोकसभा चुनाव में। मनीष तिवारी को डॉ. एसएस आहलूवालिया ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button