Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि पर ये आसान उपाय जरूर करें, मिलेगा आपको वरदान

Mahashivratri Upay: देश भर में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहेंगी। इस दिन लोगों को कुछ आसान उपायों को जरूर करना चाहिए,इससे जातक को काफी फायदा मिलेगा।
Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ को समर्पित एक त्योहार है, जिसके दिन शिव और पार्वती का एकीकरण हुआ था। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत आदि करने से साधक के सभी कार्य पूरे होते हैं। इस दिन शिव कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन है। माना जाता है कि भगवान शिव को सिर्फ जल अर्पित करने से ही प्रसन्न किया जाता है, लेकिन शास्त्रों में पूजा को विधि-विधान से करना चाहिए।
यह भी माना जाता है कि इसी दिन आधी रात में भगवान शिव ने निराकार रूप धारण किया था। महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास कार्य करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े कुछ उपाय…
उपाय
शिवरात्रि के दिन जल में तिल डालकर शिवलिंग को जलाभिषेक करें और ओम नम: शिवाय का जप करें। इससे मन शांत होगा और मन की इच्छा पूरी होगी।
इस दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर इन्हें 11 बार जलाभिषेक करें। इस उपाय से आप संतान प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ!! का जप करते रहना चाहिए। यदि संभव हो तो इस मंत्र को 108 बार जपें। बीमारी में आपको राहत मिलेगी।
इस दिन 21 बेलपत्र लें, उसमें ॐ नम: शिवाय लिखें और शिवलिंग पर अर्पित करें. आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
इस दिन अपने आस-पास दिख रहे गौवंश को चारा जरूर खिलाएं। इससे आपके जीवन में सुख आएगी।
महाशिवरात्रि के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
इन सभी उपायों को करने से जातक को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।