Remedies Of Hatha Jodi: ये चमत्कारी जड़ मां चामुंडा का प्रतिरूप हैं, कंगाल को मालामाल कर देती है,

Remedies Of Hatha Jodi: हत्था जोड़ी का प्रभाव अद्भुत है। इसे साक्षात मां चामुंडा का प्रतिरूप माना जाता है। इस जड़ को मिलना इतना आसान नहीं है क्योंकि यह एक जादुई जड़ है। तंत्र-मंत्र, ज्योतिष तीनों में इसका चमत्कारी समाधान बताया गया है।
Remedies Of Hatha Jodi: जिसको ये प्राप्त हो जाती है वो निश्चित रूप से प्रभावशाली हो जाता है. अगर ये जड़ आपको मिल जाए तो आपको मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता!
हत्था जोड़ी जैसा कि नाम से ही जाना जा सकता है कि हत्था जोड़ी यानी दो हाथों की जोड़ी. तंत्र और मंत्र में प्रयोग होने वाली हत्था जोड़ी एक ऐसी दुर्लभ वस्तु है जो किसी को मालामाल कर सकती है। वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है, लेकिन आज ऐसा करना बहुत दुर्लभ है। मध्य प्रदेश के घने जंगलों में हत्था जोड़ी नामक एक दुर्लभ पेड़ की जड़ मिलती है। ये जड़ अमरकंटक पर्वतों और नेपाल के लुंबिनी नदी के जंगलों में भी पाई जाती है।
माना जाता है कि यह बहुत दुर्लभ है। यह एक विशेष प्रकार के पेड़ की जड़ है जिसे खोदने पर हाथ के आकार के दो पंजे निकलते हैं, जो आगे से मुट्ठी की तरह दिखते हैं।
तंत्र-मंत्र और ज्योतिष तीनों में प्रभावी
हत्था जोड़ी को बिरवा और हाथ जोड़ी भी कहते हैं। माना जाता है कि यह दुर्लभ जड़ महाकाली, मां कामाख्या और मां चामुंडा का रूप है और जो इसे सिद्ध कर लेता है उसके व्यारे-न्यारे हो जाते हैं। अर्थात् मां चामुंडा को इससे जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। माना जाता है कि हत्या जोड़ी में कई अलग-अलग शक्तियां होती हैं। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषी भी इसका उपयोग करते हैं। तंत्र साधकों के लिए भी ये विशिष्ट हैं। इसका उपयोग कई तांत्रिक क्रियाओं में भी किया जाता है।
हत्था जोड़ी को सिद्ध करने का तरीका
हत्था जोड़ी मिल जाने पर उसे रविवार के दिन साफ जल से धोकर लाल कपड़े पर रखें.
अब एक कटोरी में तिल का कच्चा तेल डालें और एक हत्था जोड़ी को पूरी तरह से इसमें डाल दें।
तेल की कटोरी को गुप्त जगह पर रखें। 12 से 15 दिन तक तेल में उसे रहने दें।
15 दिन बाद तेल से निकाल कर लाल कपड़े पर रखें।
अब इसमें चावल, हरी इलायची, लौंग, लाल सिंदूर और लाल कपड़े की पोटली बना लें।
हो सके तो इसे चांदी की डिब्बी में ही रखें, अगर ऐसा संभव ना हो पाये तो इसमें एक चांदी का टुकड़ा डाल दें।
मां चामुंडा के मंत्रों से हर दिन इसे जाग्रत करें और तिजोरी में रखें।
मां चामुंडा का प्रतिरूप है हत्था जोड़ी
मां चामुंडा को हत्था जोड़ी मानते हैं। माना जाता है कि सिद्ध हत्था जोड़ी मां की अनंत शक्ति है। सिद्ध हत्था जोड़ी एक चमत्कारी वस्तु बन जाती है जिसके प्रभाव अचूक हैं. इसे तंत्र-मंत्र, ज्योतिष तीनों उपायों के लिए इस्तेमाल किया जाता है
कंगाल भी मालामाल हो जाता है!
माना जाता है कि इसके रोज पूजन और दर्शन बहुत लाभकारी होता है. अगर किसी ने हत्था जोड़ी सिद्ध कर लिया है तो उसके पास धन की कभी कमी नहीं होती. ये जड़ कंगाल को भी मालामाल बना सकती है, लेकिन किसी और की सिद्ध हत्था जोड़ी आपके लिए उतनी प्रभावी नहीं होती है. इस जड़ को खुद से ही सिद्ध करना होता है।



