स्वास्थ्य

Mother’s Day 2025: मां की सेहत का बढ़ती उम्र में रखें खास ध्यान दें, डाइट में ये पांच ड्राई फ्रूट और नट्स शामिल करें

Mother’s Day 2025: बढ़ती उम्र के साथ ही मां को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में आप इन पोषक तत्वों से भरपूर सीड्स और नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जो रखेंगे उनकी पूरी सेहत का ध्यान।

Mother’s Day 2025:“माँ” शब्द त्याग, प्यार और ममता का प्रतीक है। वह हमारी हर आवश्यकता को पूरा करने और हमें स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात काम करती हैं, लेकिन अक्सर खुद की सेहत को भूल जाती हैं। मदर्स डे पर अपनी मां को कुछ ऐसा तोहफा दें जो उनकी सेहत को सुधार देगा? हमने आपके लिए पाँच मेवे और बीज प्रस्तुत किए हैं जिन्हें आप अपनी माँ की दैनिक डाइट में शामिल करके उनकी ऊर्जा, हड्डियों की मजबूती और दिल की सेहत का ध्यान रख सकते हैं। ये सभी चीजें महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी मदद करती हैं। तो चलिए जानते हैं उन 5 नट्स और बीज के बारे में, जो आपकी मां की हेल्थ का रखेंगे ख्याल।

बादाम बहुत पोषक से भरपूर हैं

बादाम फाइबर, कैल्शियम, विटामिन E और हेल्दी फैट्स से भरपूर हैं। ये याददाश्त को तेज करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बादाम महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद हैं। रोज सुबह पांच से छह भीगे हुए बादाम खाने से बढ़ती उम्र में त्वचा निखार रहती है और दिल मजबूत होता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

अखरोट भी फायदेमंद है।

अखरोट में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग के लिए बहुत अच्छा है। बढ़ती उम्र के साथ अक्सर याददाश्त कमजोर होने की समस्या होती है, इसलिए नियमित रूप से अखरोट खाना बहुत फायदेमंद है। यह भी तनाव कम करने में मदद करता है। दैनिक रूप से इसे खाने से दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। महिलाओं में अखरोट मूड बदलावों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे माँ के नाश्ते या सलाद में शामिल करना बहुत अच्छा है।

चिया सीड्स खाना फायदेमंद है

छोटे चिया बीज बहुत पोषणपूर्ण हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत हैं। चिया सीड्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और बढ़ती उम्र में वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। पानी में भिगोकर या स्मूदी में मिलाकर चिया सीड्स अपनी मां को दे सकते हैं। इसे जैसे भी अपने डाइट में शामिल किया जाए, ये फायदेमंद ही होता है।

सूरजमुखी के बीज फायदेमंद हैं

सूरजमुखी के बीज में विटामिन E और सेलेनियम की उच्च मात्रा होने से बालों और स्किन दोनों को लाभ होता है। इसके अलावा, सूरजमुखी का बीज शरीर की सूजन को कम करने में और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इन्हें स्नैक्स के रूप में या सलाद के ऊपर डालकर खाया जा सकता है।

फ्लैक्स सीड्स भी हैं पोषण से भरपूर

फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी का बीज भी लेडिज के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खाने से महिलाओं में हार्मोंस का बैलेंस बना रहता है। फ्लैक्स सीड्स में लिग्नैन नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही यह हार्ट को हेल्दी बनाने में और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

Related Articles

Back to top button