भारत

PM Narendra Modi ने झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी

PM Narendra Modi ने आज झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

PM Narendra Modi ने कामना करते हुए कहा कि प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह राज्य प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अपना मार्ग प्रशस्त करें।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

“झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।”

Source: https://pib.gov.in

Related Articles

Back to top button