राज्यहरियाणा

प्रियंका गांधी ने कहा,’महाभारत की धरती पर अधर्म पर धर्म की जीत होगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा की धरती ने महाभारत काल में अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया था, वहीं इस बार भाजपा के अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश देगी। यह बात बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में प्रियंका गांधी ने न्याय संकल्प रैली में करनाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के समर्थन में कही। रैली में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी उपस्थित थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा के किसान और मजदूर खेत में पसीना बहाकर देश का पेट पालते हैं, लेकिन भाजपा ने बार-बार इन किसानों पर पर लाठी, आंसू गैस और गोलियां बरसाई।
केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा। उनका कहना था कि देश का इतिहास बताता है कि पानीपत में जीतने वाले दिल्ली पर राज करेंगे। उदयभान ने कहा कि 25 मई को होने वाली वोटिंग देश की दशा और दिशा को बदलने वाली साबित होगी।

दीपेन्द्र हुड्डा ने करनाल में दिव्यांशु बुद्धिराजा की बड़ी जीत का दावा किया। कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि अगर करनाल का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो 25 मई को कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर मनोहर लाल को करनाल से पूरी तरह से बाहर कर देना चाहिए। इस अवसर पर विधायक शमशेर सिंह गोगी, बलबीर वाल्मीकि व धर्मपाल गोंदर, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, पूर्व विधायक रोहिता रेवडी, कांग्रेस नेता वरिंदर बुल्ले शाह, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, पूर्व विधायक रोहिता रेवडी, कांग्रेस नेता जगदेव मलिक, जितेंद्र अहलावत, महेंद्र सिंह कादिया कर्ण सिंह कादियान, पूर्व अध्यक्ष रमेश मलिक, कंवर सिंह छौक्कर, आजाद सिंह मलिक, शौर्यवीर कादियान, अनिल मलिक सींक और मनोज वधवा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button