भारत

PM Modi आज गुवाहाटी में असम चाय के 200 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे

आज सोमवार को PM Modi असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। PM Modi अपने दौरे के दौरान आज शाम को गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में झुमुर नृत्य प्रदर्शन में भी भाग लेंगे।

आज PM Modi असम के दो-दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरे की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने “एडवांटेज असम 2.0 निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन” का उद्घाटन किया जाएगा।

PM Modiअपने दौरे के दौरान गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में झुमुर नृत्य प्रदर्शन में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि कलाकार असम के चाय बागानों से आएंगे और प्रदर्शन शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस नृत्य प्रदर्शन में कलाकारों और दर्शकों का अभिवादन करेंगे। झुमुर नृत्य के बाद राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक थीम पर भी लेजर शो होगा।

हजारों कलाकार झुमुर नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

PM Modi की यह यात्रा असम चाय के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। 8,500 से अधिक कलाकारों द्वारा इस कार्यक्रम में झुमुर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। भारत के 61 मिशन प्रमुखों के अलावा अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

सोमवार शाम को PM Modi ने “एडवांटेज असम 2.0” शिखर सम्मेलन का भी उद्घाटन किया जाएगा। असम राज्य में विभिन्न निवेश अवसरों और बुनियादी ढांचे के विकास की जानकारी इस प्रदर्शनी में दी जाएगी।

शिखर सम्मेलन का उद्घाटन पूरे सत्र में

पूर्ण सत्र में मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। असम के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पबित्र मार्गेरिटा, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भूटान के कृषि मंत्री और देश के शीर्ष उद्योगपति इस सत्र में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button