PM Narendra Modi: हमारे प्रवासी भारतीयों ने विश्व स्तर पर सफलता प्राप्त की है और इससे हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस करते हैं
PM Narendra Modi ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी और उत्साह के साथ किए गए उनके भव्य स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समुदाय से मिला प्रेम और मित्रता उनके लिए बहुत बड़ी पूंजी है।
जनसमूह को यह बताते हुए कि प्रधानमंत्री के रूप में यह नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है, श्री मोदी ने कहा कि उन्हें करोड़ों भारतीयों की शुभकामनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया में भारतीयों की प्रगति पर हर भारतीय को गर्व है। उन्हें ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति टीनुबू और नाइजीरिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने पूरी विनम्रता के साथ इस पुरस्कार को करोड़ों भारतीयों को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि राष्ट्रपति टीनुबू के साथ हुई बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति ने नाइजीरिया में भारतीयों के प्रयासों की प्रशंसा की, जिससे उन्हें गर्व महसूस हुआ। श्री मोदी ने कहा कि जब बच्चे अपने करियर में आगे बढ़ते हैं, तो माता–पिता को जैसी खुशी और गर्व महसूस होता है, उन्हें भी उसी तरह की खुशी और गर्व का अनुभव हुआ। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यहाँ रहने वाले भारतीय समुदाय नाइजीरिया के साथ हर अच्छे–बुरे समय में हमेशा खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया में 40 से 60 वर्ष की आयु के कई भारतीय हैं, जिन्हें कभी किसी भारतीय शिक्षक ने पढ़ाया होगा। श्री मोदी ने यह भी कहा कि कई भारतीय डॉक्टर हैं, जो नाइजीरिया में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई भारतीय व्यवसायी हैं, जिन्होंने अपना व्यवसाय स्थापित किया है और वे नाइजीरिया की विकास गाथा का सक्रिय हिस्सा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले भी, श्री किशनचंद झेलाराम जी नाइजीरिया आ गए थे और उन्होंने व्यवसाय स्थापित किया था, जो नाइजीरिया के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि आज कई भारतीय कंपनियाँ नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। श्री मोदी ने कहा कि तुलसीचंद्र फाउंडेशन नाइजीरियाई लोगों के जीवन में रोशनी ला रहा है। नाइजीरिया की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है और यह भारतीयों की संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय कभी भी सबके कल्याण के आदर्श को नहीं भूलते और हमेशा इस विश्वास के साथ जीते हैं कि पूरा विश्व एक परिवार है।
श्री मोदी ने कहा कि भारतीयों द्वारा अपनी संस्कृति के प्रति अर्जित सम्मान हर जगह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि योग नाइजीरिया के लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने नाइजीरिया में भारतीयों से नियमित रूप से योग का अभ्यास करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नाइजीरिया के राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर योग पर एक साप्ताहिक कार्यक्रम प्रसारित होता है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि हिंदी और भारतीय फिल्में भी नाइजीरिया में लोकप्रिय हो रही हैं।
इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि गांधीजी ने अफ्रीका में काफी समय बिताया था, श्री मोदी ने कहा कि भारत और नाइजीरिया के लोगों ने अपने स्वतंत्रता संघर्ष में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता ने नाइजीरिया के स्वतंत्रता संघर्ष को और प्रेरित किया। श्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दिनों से लेकर आज तक भारत और नाइजीरिया लगातार प्रगति कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है, जबकि नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।” उन्होंने कहा कि दोनों देशों में लोकतंत्र, विविधता और जनसांख्यिकी का सामर्थ्य समान कारक हैं। नाइजीरिया की विविधता का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वह मंदिरों के निर्माण में सहयोग के लिए नाइजीरियाई सरकार के प्रति भारतीयों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।
इस बात पर जोर देते हुए कि भारत दुनिया भर में चर्चा का विषय है, श्री मोदी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत द्वारा सामना की गयी कई चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान, मंगलयान, मेड इन इंडिया लड़ाकू विमान आदि जैसी भारत की उपलब्धियों पर प्रत्येक हर भारतीय को गर्व है। श्री मोदी ने कहा, “भारत अंतरिक्ष से लेकर विनिर्माण क्षेत्र और डिजिटल प्रौद्योगिकी से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक वैश्विक शक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है।” इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि भारत ने स्वतंत्रता के 6 दशकों के बाद केवल 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है, श्री मोदी ने टिप्पणी की कि भारत ने पिछले दशक में ही 2 ट्रिलियन डॉलर जोड़े हैं, जिससे यह आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत बहुत जल्द 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी हो जाएगा।
भारतीयों के जोखिम लेने की प्रकृति पर जोर देते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के स्टार्ट–अप इकोसिस्टम में 1.5 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं, यह भारतीय युवाओं की अपने आराम की चारदीवारी से बाहर निकलकर कड़ी मेहनत करने का प्रत्यक्ष परिणाम है। श्री मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में भारत में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बने हैं।”
श्री मोदी ने कहा कि भारत अपने सेवा क्षेत्र के लिए जाना जाता है। सरकार ने अपने आराम की शासन–दिनचर्या से बाहर निकलकर विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा दिया है, ताकि इसे विश्व स्तरीय विनिर्माण केंद्र बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारत अब दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माताओं में से एक है और भारत में 30 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का निर्माण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दशक में भारत के मोबाइल फोन निर्यात में 75 गुनी वृद्धि हुई है। पिछले दशक में भारत के रक्षा निर्यात का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इसमें 30 गुनी वृद्धि हुई है और भारत आज 100 से अधिक देशों को अपने रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने गगनयान में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत अंतरिक्ष में एक स्पेस स्टेशन भी विकसित करने जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का इस समय अपने आराम की चारदीवारी से बाहर निकलकर कुछ नया करने और नए रास्ते बनाने का मिजाज बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि इतने सारे लोगों का गरीबी से बाहर आना दुनिया के लिए एक बड़ी प्रेरणा है और यह हर देश को उम्मीद देता है कि अगर भारत ने यह किया है, तो हम भी ऐसा कर सकते हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत ने आज एक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के साथ एक नई यात्रा शुरू की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रत्येक भारतीय 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास हो, शांति हो, समृद्धि हो या लोकतंत्र, भारत दुनिया के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने भी अनुभव किया होगा कि जब वे कहते हैं कि वे भारत से हैं तो उन्हें कितना सम्मान मिलता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी दुनिया में कोई समस्या आती है, तो भारत विश्व बंधु के रूप में वहां कार्रवाई के लिए सबसे पहले पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में दुनिया में बहुत हंगामा हुआ था, हर देश वैक्सीन को लेकर चिंतित था और संकट की उस घड़ी में भारत ने फैसला किया कि ज्यादा से ज्यादा देशों को वैक्सीन उपलब्ध करायी जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि यह हमारा संस्कार है और हजारों साल पुरानी संस्कृति ने हमें यही सिखाया है। उन्होंने कहा कि इसलिए भारत ने वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया और दुनिया के 150 से अधिक देशों को दवाइयां और वैक्सीन भेजीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नाइजीरिया सहित कई अफ्रीकी देशों में भारत के इस प्रयास से हजारों लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज का भारत ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के मंत्र में विश्वास करता है।
भविष्य में अफ्रीका के विकास में नाइजीरिया को एक बड़ा केंद्र बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में अफ्रीका में 18 नए दूतावास शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने अफ्रीका की आवाज को वैश्विक मंच पर उठाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। पहली बार जी-20 की अध्यक्षता करने वाले भारत का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाने के लिए पुरजोर प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि जी–20 के प्रत्येक सदस्य देश ने भारत के इस कदम का पूरा समर्थन किया और भारत के निमंत्रण पर नाइजीरिया ने पूरे गौरव के साथ अतिथि देश के रूप में इतिहास बनते देखा है।
प्रधानमंत्री ने सभी को अगले वर्ष जनवरी में भारत आने का विशेष निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कई उत्सव एक साथ आने वाले हैं, जिनमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रवासी भारतीय दिवस शामिल है, जिसे उड़ीसा की धरती पर भगवान जगन्नाथ जी के चरणों में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी, यानि 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ के बारे में भी बताया। श्री मोदी ने कहा कि भारत आने के कई कारण हैं, इसलिए मैं प्रवासी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि वे अपने नाइजीरियाई मित्रों के साथ इस दौरान भारत आएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना है, जिसे उन्हें और उनके बच्चों को अवश्य देखना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि पहले एनआरआई दिवस, फिर महाकुंभ और उसके बाद गणतंत्र दिवस, यह एक तरह की त्रिवेणी है, भारत के विकास और विरासत से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर है।
अपने संबोधन के समापन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही वे पहले भी भारत आ चुके हों और कई बार आए हों, लेकिन यह यात्रा उनके जीवन की एक अमूल्य स्मृति बन जाएगी। प्रधानमंत्री ने सभी को उनके उत्साह और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने वाली किश्तवाड़ की आर्मलेस तीरंदाज शीतल देवी कौन हैं?
-
रुबियो ने भारत के सामने वेनेजुएला के तेल की पेशकश, बेहतर ऊर्जा संबंधों की मांग की
-
सीएमआरएल रिश्वत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन और अन्य के खिलाफ जांच पर एक सप्ताह के लिए रोक लगाई
-
अगली लड़ाई अगली पीढ़ी के लिए है: नितिन नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा
-
3 राज्यों में 900 किलोमीटर का सफर 3 इनोवाज: टाइगर श्रॉफ के निशानेबाजों को कैसे मुंबई लाया गया
-
तृणमूल कांग्रेस के सत्ता से बाहर निकलने के बाद गुजरात सरकार ने वडोदरा के विवादित भूखंड का हिस्सा यूसुफ पठान को तोहफे में देने का फैसला किया
-
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो 3 दिवसीय यात्रा के लिए मुंबई पहुंचे; व्यापार सौदा, ऊर्जा फोकस में
-
हैदराबाद के पास वर्दी में आखिरी उड़ान भरीं, किरण विमान उड़ाया
-
पाकिस्तान के नेता इशाक डार की मौजूदगी में एससीओ की बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा- आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं
-
पश्चिम से आने वाला तूफान भारत को कमजोर करना चाहता है, हमें एकजुट रहना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
-
झारखंड के धनबाद में 1 लाख पौधों से बने ईको फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल ने लगाई भीड़
-
शिवराज चौहान ने किसानों के लिए उन्नत कृषि कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया
-
नेहा बोरा ने पुलिस नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल की हालत स्थिर
-
मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में 3 लोगों की मौत, गुस्साए स्थानीय लोग शवों को मुख्यमंत्री आवास ले गए
-
कोलकाता की चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: देवी और मानवता के बीच भगदड़
-
कोलकाता में दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 लोगों की मौत, अस्पताल में भर्ती हुए शाह से मिले आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार
-
शिक्षा प्रणाली अब लाखों युवाओं को बाहर रखने के लिए बनाई गई बहिष्करण प्रणाली : राहुल गांधी
-
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर ट्रक ने चढ़ाई की, 14 की मौत, 28 घायल
-
पंजाब में रजिस्टर्ड ट्रक के ग्वालियर मंदिर की ओर जाकर पहुंचे हमले को प्रत्यक्षदर्शियों ने याद किया
-
तिरंगा मार्च के दौरान 150 लोगों को हिरासत में लिया गया, 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
-
अमेरिका ने आव्रजन नियमों को कड़ा किया, एच-4 के पति-पत्नी के लिए वर्क परमिट का स्वत: नवीनीकरण समाप्त किया
-
राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 15 फुट गहरे नाले में गिरी मिनी बस, 4 लोगों की मौत
-
2019-20 से प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस छात्रों को प्रथम वर्ष की परीक्षा पास करने के लिए अतिरिक्त प्रयास मिले
-
ट्रंप ने रूस से संबंधित अमेरिकी प्रतिबंधों को माफ किया, जिनसे भारत, चीन पर 100% टैरिफ की धमकी दी गई थी
-
केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त निजी निकायों के शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी के लिए तैनात करने की अनुमति दी
-
‘गैर-हिंदुओं’ को अहमदाबाद गरबा कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा गया; लोकप्रिय लोक गायक ने कहा, ‘मेरा संदेश नहीं’
-
सीईसी विरोधी प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई
-
एफएसएसएआई ने फ्लिपकार्ट के जेमिनी एडिबल्स को भ्रामक दावों के लिए नोटिस जारी किया
-
भारत ने पूछा पीओके मानवाधिकार चिंताओं पर संयुक्त राष्ट्र की संस्था कब रिपोर्ट देगी
-
लॉस एंजिलिस के मेयर पद की दौड़ में केरल में जन्मी नित्या रमन सबसे आगे
-
धर्मांतरित मुसलमान पिछड़े वर्ग के लिए पहले की स्थिति के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं ले सकते: सुप्रीम कोर्ट
-
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
-
अमेरिका में हिंदू मंदिर में ‘सामूहिक गोलीबारी’ की साजिश रचने के मामले में 19 वर्षीय युवक पर आरोप
-
मेरठ में ‘ब्लू ड्रम’ केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान रस्तोगी को मौत की सजा
-
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, चुनाव आयोग के अधिकार को बरकरार रखने वाले बिहार एसआईआर के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की
-
सीजेपी नेताओं की न्यायिक हिरासत पर बोले केजरीवाल
-
एयर इंडिया के फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया
-
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई से पत्रकार को बचाने के अपने आदेश को ‘पूर्ण’ बनाया
-
डॉलर की मांग पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा नियमों को कड़ा करने के बाद रुपया 1 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा
-
चीन ने लद्दाख के 28 स्थानों के नामकरण को भारत द्वारा ‘अवैध, अमान्य, शून्य’ बताया
-
भारतीय सेना की असम रेजिमेंट ने ब्रिटिश सेना के कैम्ब्रियन पेट्रोल में स्वर्ण पदक जीता, जो दुनिया के सबसे कठिन अभ्यासों में से एक है
-
सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर मानहानि के मामले की कार्यवाही पर लगाई रोक
-
चुनाव में अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट की याचिका के बाद इंडिया ब्लॉक ने चाय पर संयुक्त रणनीति सत्र की योजना बनाई
-
केंद्र ने कैंसर रोधी दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर सीमित किया; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अन्य दवाएं क्यों नहीं
-
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित किया
-
पटाखों पर प्रतिबंध: धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य चिंताओं के बीच हड़ताल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट
-
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य ने एसआईआर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
-
केवल 30% एफपीओ को बैंक ऋण मिला, 10 में से 7 को संस्थागत ऋण के बिना: एनएएफपीओ रिपोर्ट
-
सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को विरोध प्रदर्शन की नई तारीख देने के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की
-
‘पहले मेरा दूध लौटा दो!’ दूध के कंटेनर ले जा रहे बाइकर का पीछा करता है बैल, नेटिज़न्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
विपक्षी नेताओं ने सीजेआई को 28 जून को लिखे पत्र में कथित चुनाव में धांधली की मांग की
-
सीजेपी विरोध: अदालत के आदेश के बावजूद दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर अवमानना कार्रवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
दुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच करेगी एनआईए
-
मजबूत इंटेल, अग्रिम योजना, निवारक उपाय: सरकार ने जंतर-मंतर 2.0 के लिए कैसे तैयारी की
-
सीजेपी विरोध: दिल्ली पुलिस ने इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं सहित 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिया
-
अमेरिका की एच-1बी वीजा वीजा पर भारत या ‘अमेरिका फर्स्ट’ के खिलाफ दबाव की रणनीति?
-
परीक्षा केंद्रों पर देर से आने वालों को परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए: एनटीए सुधारों पर संसदीय समिति
-
कौन हैं नवी पिल्ले? भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने मांगा ‘वोट चोरी’ का सबूत इसे प्रदान करूंगा: राहुल गांधी
-
सीजेपी बेंगलुरु में एसआईआर पर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन करेगा, इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘चप्पल विरोध’ करेगा
-
अभिनेता नाना पाटेकर का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फिर से हिरासत में लिया गया
-
केंद्र ने बेअंत सिंह हत्याकांड में राजोआना की मौत की सजा को कम करने का विरोध किया
-
‘भारत पर बीम्स बंद हो गए’: एलन मस्क ने इस दावे का खंडन किया कि स्टारलिंक का इस्तेमाल विद्रोही समूहों द्वारा किया गया था
-
भारत, कनाडा ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया अपराध, आतंक, प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करना
-
अगर अंतरराष्ट्रीय छात्र काम करना चाहते हैं तो अमेरिकी कॉलेजों को 70,000 डॉलर की फीस देनी पड़ सकती है
-
69 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवारत हैं, विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आने का आग्रह किया
-
सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का नारा
-
गुरुग्राम में प्रेमी से 90 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवती, दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी
-
स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
-
हीरो कैप्टन मच्छर ‘लगातार प्रगति’ कर रहे हैं: यूएई में भारतीय दूतावास
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला प्रमुख नाम, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
-
चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
-
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
-
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
-
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
-
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
-
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
-
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
-
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
-
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
-
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
-
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
-
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
-
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
-
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
-
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
-
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
-
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
-
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
-
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
-
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
-
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद