PM Narendra Modi: आज से ही उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष का शुभारांभ हो रहा है। यानि हमारा उत्तराखंड अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हमें अब उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरू करनी है। इसमे एक सुखद सयोंग भी है। ये यात्रा ऐसे समय में होगी जब देश भी 25 वर्षों के अमृतकाल में है। यानि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड, देश इस संकल्प को इसी कालखंड में पूरा होते देखेगा। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के आप लोग आने वाले 25 वर्षों के संकल्पों के साथ पूरे राज्य में अलग- अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिये उत्तराखंड के गौरव का प्रसार भी होगा और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की भी हर प्रदेशवासी तक बात पहुंचेगी। मैं आप सभी को इस महत्वपूर्ण अवसर पर और ये महत्वपूर्ण संकल्प के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। अभी दो दिन पहले ही प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन का भी सफल आयोजन हुआ है। मुझे विश्वास है हमारे प्रवासी उत्तराखंड वासी राज्य की विकास यात्रा में ऐसे ही बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।
साथियों,
उत्तराखंड के लोगों को आपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लंबे समय तक अलग राज्य के लिए प्रयास करना पड़ा था। ये प्रयास तब पूरे हुए जब केंद्र में श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में, बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। मुझे खुशी है कि जिस सपने के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था, वो हम सब साकार होते देख रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड ने हम सभी को, भाजपा को हमेशा खूब सारा प्यार दिया है, अपनत्व दिया है। भाजपा भी देवभूमि की सेवा की भावना से उत्तराखंड के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।
साथियों,
कुछ दिन पहले ही केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हुए हैं। कुछ साल पहले बाबा केदार के दर्शन के बाद उनके चरणों में बैठकर मैंने बड़े विश्वास से कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बीते वर्षों में उत्तराखंड ने मेरे इस विश्वास को सही साबित किया है। आज उत्तराखंड विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। पिछले साल के sustainable development goals index में उत्तराखंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। Ease of doing business में राज्य को achievers और startup ranking में leaders की category में रखा गया है। पिछले डेढ़ दो वर्षों में उत्तराखंड की राज्य विकास दर में सवा गुणा से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल GST collection में भी 14 प्रतिशत का उछाल आया है। 2014 में उत्तराखंड में प्रतिव्यक्ति आय करीब सवा लाख रुपये सालाना थी। जो आज दो लाख साठ हजार रुपया हो चुकी है। 2014 में उत्तराखंड राज्य का सकल घरेलु उत्पाद, यानि State की GDP एक लाख पचास हजार करोड़ के आस पास थी। अब ये बढ़कर करीब-करीब तीन लाख पचास हजार करोड़ रुपये हो गई है। ये आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में कैसे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं, कैसे यहां औद्योगिक तरक्की हो रही है।
सरकार के प्रयास से उत्तराखंड के लोगों का विशेष कर राज्य की हमारी माताओं, बहनों, बेटियों का जीवन भी आसान बन रहा है। उत्तराखंड में 2014 से पहले 5% से कम घरों में नल से जल आता था। आज यह बढ़कर करीब-करीब 96% से ज्यादा अधिक हो चुका है। करीब-करीब शत प्रतिशत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। 2014 से पहले उत्तराखंड में सिर्फ 6000 किलोमीटर की पीएम ग्राम सड़क बनी थी, 6000 किलोमीटर। आज इन सड़कों की लंबाई बढ़कर 20000 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है। और मुझे मालूम है पहाड़ों में सड़के बनाना कितना बड़ा कठिन काम होता है और कितनी बड़ी जरूरत होती है। उत्तराखंड में लाखों शौचालयों का निर्माण करके, हर घर बिजली पहुंचाकर, उज्जवला योजना के तहत लाखों गैस कनेक्शन देकर, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा देकर, हमारी सरकार हर वर्ग, हर आयु के लोगों के साथी बनकर काम कर रही है।
साथियों,
डबल इंजन की सरकार का अर्थ क्या होता है, यह भी हम उत्तराखंड में देखते हैं। उत्तराखंड को केंद्र से पहले जो अनुदान मिलता था वह आज करीब-करीब दोगुना हो गया है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड को एम्स के सेटेलाइट सेंटर की सौगात मिली। इसी दौरान देश का पहला ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर देहरादून में खोला गया। उधम सिंह नगर में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की योजना है। आज उत्तराखंड में केंद्र सरकार के 2 लाख करोड रुपए के प्रोजेक्टस चल रहे हैं। कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना को 2026 तक पूरा करने की तैयारी है। उत्तराखंड के 11 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जा रहा है। देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद दोनों शहरों की दूरी ढाई घंटे में तय कर ली जाएगी। यानि एक तरह से उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। जो इस देवभूमि की गरिमा को भी बढ़ा रहा है। इससे पहाड़ों पर होने वाले पलायन पर भी रोक लगी है।
साथियों,
हमारी सरकार विकास के साथ विरासत को भी सहजने में जुटी है। देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत पहले चरण में 16 पौराणिक मंदिर क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। ऑल वेदर रोड से चार धाम यात्रा को सुगम किया है। पर्वतमाला परियोजना के तहत यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। मुझे याद है जब मैं माणा गांव गया था। मैंने वहां बॉर्डर पर अपने भाई-बहनों का अपार स्नेह देखा था। माणा गांव से ही वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत की गई थी। हमारी सरकार बॉर्डर किनारे के गांवों को आखरी गांव नहीं बल्कि देश का प्रथम गांव मानती है। आज इस प्रोग्राम के तहत उत्तराखंड में करीब 50 गांवों का विकास किया जा रहा है। ऐसे ही प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड में पर्यटन से जुड़े अवसरों को नई गति मिल रही है। और पर्यटन बढ़ने का मतलब है उत्तराखंड के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार। अभी कुछ सप्ताह पहले की ही रिपोर्ट है कि इस साल उत्तराखंड में करीब 6 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे हैं। 2014 से पहले चारधाम यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड 24 लाख का था, जबकि पिछले साल 54 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए हैं। इससे होटल से लेकर होमस्टे वालों को, टैक्सी से लेकर टेक्सटाइल वालों को, सभी को बहुत लाभ हुआ है। बीते वर्षों में 5000 से ज्यादा होमस्टे का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
साथियों,
आज उत्तराखंड ऐसे निर्णय ले रहा है, ऐसी नीतियां बना रहा है जो देश के लिए उदाहरण बन रही है। उत्तराखंड ने गहन अध्ययन के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया, जिसे मैं सेकुलर सिविल कोड कहता हूं। आज यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पूरा देश चर्चा कर रहा है, इसकी जरूरत को महसूस कर रहा है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया। उत्तराखंड में नकल माफिया पर सख्त कार्यवाही की गई है। अब प्रदेश में पूरी पारदर्शिता और समय से भर्तियां हो रही है। ऐसे कितने ही कार्य हैं, जिनमें उत्तराखंड की सफलता दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन रही है।
साथियों,
आज 9 नवंबर हैं। नव का अंक बहुत ही शुभ माना जाता है। शक्ति का प्रतीक होता है। आज मैं आपसे और उत्तराखंड आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओं से नव आग्रह करना चाहता हूं। पांच आग्रह उत्तराखंड के लोगों से और चार आग्रह यात्रियों, श्रद्धालुओं से।
साथियों,
आपकी बोलियां काफी समृद्ध हैं। गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी ऐसी बोलियों का संरक्षण बहुत जरूरी है। मेरा पहला आग्रह है कि उत्तराखंड के लोग अपनी आने वाली पीढ़ियों को जरूर यह बोलियां सिखाएं। यह बोलियां उत्तराखंड की पहचान को मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी है। देव भूमि के लोग प्रकृति और पर्यावरण के कितने बड़े प्रेमी होते हैं। यह पूरा देश जानता है। उत्तराखंड तो गौरा देवी की भूमि है और यहां हर महिला मां नंदा का रूप है। बहुत आवश्यक है कि हम प्रकृति की रक्षा करें। इसलिए मेरा दूसरा आग्रह है – एक पेड़ मां के नाम, हर किसी ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाना है। आजकल आप देख रहे हैं देश भर में ये अभियान तेज गति से चल रहा है। उत्तराखंड भी इस दिशा में जितनी तेजी से काम करेगा, उतना ही हम क्लाइमेट चेंज की चुनौती से लड़ पाएंगे। उत्तराखंड में तो नौलो धारो की पूजा की परंपरा है। आप सभी नदी-नौलों का संरक्षण करें, पानी की स्वच्छता को बढ़ाने वाले अभियानों को गति दे, यह मेरा आपसे तीसरा आग्रह है। मेरा चौथा आग्रह है – अपनी जड़ों से जुड़े रहें, अपने गांव लगातार जाएं और रिटायरमेंट के बाद तो जरूर अपने गांवों में जाएं। वहां से संबंध मजबूत रखें। उत्तराखंड के लोगों से मेरा पांचवा आग्रह है – अपने गांव के पुराने घरों, जिन्हें आप तिवरी वाले घर कहते हैं, उन्हें भी बचाएं। इन घरों को भूले नहीं। इन्हें आप होमस्टे बनाकर, अपनी आय बढ़ाने का साधन बना सकते हैं।
साथियों,
उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ रही है। और देश के कोने-कोने से आते हैं, विदेशों से आते हैं। मैं आज सभी पर्यटकों से भी चार आग्रह करूंगा। पहला आग्रह है – जब भी आप हिमालय की गोद में पहाड़ों पर घूमने जाएं। स्वच्छता को सर्वोपरि रखें। इस प्रण के साथ जाएं कि आप सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। दूसरा आग्रह है – वोकल फॉर लोकल के मंत्रों को वहां भी याद रखें। आपकी यात्रा का जो खर्च होता है, उसमें से कम से कम 5% स्थानीय लोगों के द्वारा उत्पादित किए गए प्रोडक्ट खरीदने में खर्च करें। तीसरा आग्रह है – पहाड़ पर जाएं तो वहां के ट्रैफिक नियमों का जरूर ध्यान रखें। सावधान रहें, हर किसी का जीवन अमूल्य है। मेरा चौथा आग्रह है – धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों वहां के नियम कायदों के बारे में यात्रा से पहले जरूर पता कर लें। वहां की मर्यादा का जरूर ध्यान रखें। इसमें आपको उत्तराखंड के लोगों से बहुत मदद मिल सकती है। उत्तराखंड के लोगों से पांच और उत्तराखंड आने वाले लोगों से मेरे ये चार आग्रह देव भूमि के विकास में देव भूमि की पहचान को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
साथियों,
हमें उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ाना है। मुझे विश्वास है हमारा उत्तराखंड राष्ट्र के संकल्पों को पूरा करने में इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। मैं एक बार फिर उत्तराखंड स्थापना रजत जयंती वर्ष की आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बाबा केदार आप सभी के जीवन को मंगलमय बनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
केंद्र ने कैंसर रोधी दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर सीमित किया; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अन्य दवाएं क्यों नहीं
-
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित किया
-
पटाखों पर प्रतिबंध: धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य चिंताओं के बीच हड़ताल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट
-
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य ने एसआईआर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
-
केवल 30% एफपीओ को बैंक ऋण मिला, 10 में से 7 को संस्थागत ऋण के बिना: एनएएफपीओ रिपोर्ट
-
सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को विरोध प्रदर्शन की नई तारीख देने के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की
-
‘पहले मेरा दूध लौटा दो!’ दूध के कंटेनर ले जा रहे बाइकर का पीछा करता है बैल, नेटिज़न्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
विपक्षी नेताओं ने सीजेआई को 28 जून को लिखे पत्र में कथित चुनाव में धांधली की मांग की
-
सीजेपी विरोध: अदालत के आदेश के बावजूद दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर अवमानना कार्रवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
दुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच करेगी एनआईए
-
मजबूत इंटेल, अग्रिम योजना, निवारक उपाय: सरकार ने जंतर-मंतर 2.0 के लिए कैसे तैयारी की
-
सीजेपी विरोध: दिल्ली पुलिस ने इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं सहित 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिया
-
अमेरिका की एच-1बी वीजा वीजा पर भारत या ‘अमेरिका फर्स्ट’ के खिलाफ दबाव की रणनीति?
-
परीक्षा केंद्रों पर देर से आने वालों को परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए: एनटीए सुधारों पर संसदीय समिति
-
कौन हैं नवी पिल्ले? भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने मांगा ‘वोट चोरी’ का सबूत इसे प्रदान करूंगा: राहुल गांधी
-
सीजेपी बेंगलुरु में एसआईआर पर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन करेगा, इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘चप्पल विरोध’ करेगा
-
अभिनेता नाना पाटेकर का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फिर से हिरासत में लिया गया
-
केंद्र ने बेअंत सिंह हत्याकांड में राजोआना की मौत की सजा को कम करने का विरोध किया
-
‘भारत पर बीम्स बंद हो गए’: एलन मस्क ने इस दावे का खंडन किया कि स्टारलिंक का इस्तेमाल विद्रोही समूहों द्वारा किया गया था
-
भारत, कनाडा ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया अपराध, आतंक, प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करना
-
अगर अंतरराष्ट्रीय छात्र काम करना चाहते हैं तो अमेरिकी कॉलेजों को 70,000 डॉलर की फीस देनी पड़ सकती है
-
69 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवारत हैं, विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आने का आग्रह किया
-
सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का नारा
-
गुरुग्राम में प्रेमी से 90 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवती, दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी
-
स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
-
हीरो कैप्टन मच्छर ‘लगातार प्रगति’ कर रहे हैं: यूएई में भारतीय दूतावास
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला प्रमुख नाम, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
-
चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
-
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
-
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
-
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
-
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
-
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
-
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
-
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
-
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
-
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
-
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
-
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
-
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
-
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
-
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
-
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
-
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
-
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
-
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
-
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
-
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
-
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
-
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
-
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
-
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
-
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
-
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
-
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
-
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
-
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
-
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
-
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
-
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
-
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
-
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
-
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
-
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
-
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
-
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
-
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
-
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
-
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
-
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
-
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
-
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
-
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
-
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
-
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
-
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
-
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
-
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
-
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
-
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
-
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
-
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
-
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
-
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
-
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
-
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया