PM Narendra Modi
PM Narendra Modi: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान, इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एग्रिकल्चर इकोनॉमिक्स के प्रेसिडेंट डॉक्टर मतीन कैम, नीति आयोग के सदस्य श्री रमेश जी , भारत और अन्य देशों के agriculture scientists, Research से जुड़े अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ के हमारे साथी, एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़े experts और stakeholders, देवियों और सज्जनों,
मुझे खुशी है कि 65 साल के बाद ICAE की ये कॉन्फ्रेंस भारत में फिर हो रही है। आप दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत आए हैं। भारत के 120 मिलियन किसानों की तरफ से आपका स्वागत है। भारत की 30 मिलियन से ज्यादा महिला किसानों की तरफ से आपका स्वागत है। देश के 30 मिलियन फिशरमेन की तरफ से आपका स्वागत है। देश के 80 मिलियन से ज्यादा पशुपालकों की तरफ से आपका स्वागत है। आप उस देश में हैं, जहां 550 मिलियन पशु हैं। कृषि प्रधान देश भारत में, जीव प्रेमी भारत में आपका स्वागत है, अभिनंदन है।
Friends,
भारत जितना प्राचीन है, उतनी ही प्राचीन agriculture और food को लेकर हमारी मान्यताएं हैं, हमारे अनुभव हैं। और भारतीय कृषि परंपरा में, साइंस को, लॉजिक को प्राथमिकता दी गई है। आज food और nutrition को लेकर इतनी चिंता दुनिया में हो रही है। लेकिन हज़ारों साल पहले हमारे ग्रंथों में कहा गया है- अन्नं हि भूतानां ज्येष्ठम्, तस्मात् सर्वौषधं उच्यते।। अर्थात्, सभी पदार्थों में अन्न श्रेष्ठ है, इसीलिए अन्न को सभी औषधियों का स्वरूप, उनका मूल कहा गया है। हमारे अन्न को औषधीय प्रभावों के साथ इस्तेमाल करने का पूरा आयुर्वेद विज्ञान है। ये पारंपरिक नॉलेज सिस्टम, भारत के समाज जीवन का हिस्सा है।
Friends,
Life और Food को लेकर, ये हज़ारों वर्ष पहले का भारतीय wisdom है। इसी wisdom के आधार पर भारत में एग्रीकल्चर का विकास हुआ है। भारत में करीब 2 हज़ार वर्ष पहले कृषि पराशर नाम से जो ग्रंथ लिखा गया था, वो पूरे मानव इतिहास की धरोहर है। ये वैज्ञानिक खेती का एक comprehensive document है, जिसका अब ट्रांसलेटेड वर्जन भी मौजूद है। इस ग्रंथ में कृषि पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव… बादलों के प्रकार…Rainfall को नापने का तरीका और forecast, Rainwater harvesting…जैविक खाद…पशुओं की देखभाल, बीज की सुरक्षा कैसे की जाए, स्टोरेज कैसे की जाए… ऐसे अनेक विषयों पर इस ग्रंथ में विस्तार से बताया गया है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारत में एग्रीकल्चर से जुड़ी education और रिसर्च का एक मजबूत इकोसिस्टम बना हुआ है। Indian Council of Agriculture Research के ही Hundred से ज्यादा रिसर्च संस्थान हैं। भारत में Agriculture और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए 500 से ज्यादा कॉलेज हैं। भारत में 700 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र हैं, जो किसानों तक नई टेक्नॉलॉजी पहुंचाने में मदद करते हैं।
साथियों,
भारतीय कृषि की एक और विशेषता है। भारत में हम आज भी Six seasons को ध्यान में रखते हुए सबकुछ प्लान करते हैं। हमारे यहां Fifteen agro climatic zones की अपनी खासियत है। भारत में अगर आप कुछ सौ किलोमीटर ट्रैवल करें, तो खेती बदल जाती है। मैदानों की खेती अलग है.. हिमालय की खेती अलग है…डेजर्ट…ड्राई डेजर्ट की खेती अलग है…जहां पानी कम होता है, वहां की खेती अलग है….औऱ कोस्टल बेल्ट की खेती अलग है। ये जो diversity है, यही Global food की security के लिए भारत को उम्मीद की किरण बनाती है।
Friends
पिछली बार जब ICAE की कॉन्फ्रेंस यहां हुई थी, तो भारत को उस समय नई-नई आज़ादी मिली थी। वो भारत की फूड सिक्योरिटी को लेकर, भारत की Agriculture को लेकर एक Challenging Time था। आज भारत, एक Food Surplus देश है। आज भारत, दूध, दाल और मसालों का सबसे बड़ा producer है। भारत food grain, fruits, vegetable, cotton, sugar, tea, farmed fish… इनका दूसरा सबसे बड़ा producer है। एक वो समय था, जब भारत की Food Security, दुनिया की चिंता का विषय था। एक आज का समय है, जब भारत Global Food Security, Global Nutrition Security, इसके Solutions देने में जुटा है। इसलिए, ‘फूड सिस्टम ट्रांसफॉर्मेशन’ जैसे विषय को डिस्कस करने के लिए भारत के अनुभव बहुमूल्य हैं। इसका बहुत बड़ा लाभ विशेषकर ग्लोबल साउथ को मिलना तय है।
साथियों,
विश्व बंधु के तौर पर भारत, मानवता के कल्याण को सर्वोपरि रखता है। जी-20 के दौरान भारत ने ‘One Earth, One Family, और One Future’ का विजन सामने रखा था। भारत ने Environment को बचाने वाले Lifestyle यानि मिशन LiFE का भी मंत्र दिया। भारत ने ‘One Earth-One Health’ Initiative भी शुरु किया। हम Human, Animals और Plants की हेल्थ को अलग-अलग नहीं देख सकते। Sustainable Agriculture और Food Systems के सामने आज जो भी Challenges हैं…इनको ‘One Earth, One Family, और One Future’ की Holistic Approach के साथ ही निपटा जा सकता है।
साथियों,
Agriculture हमारी इकॉनॉमिक पॉलिसी के सेंटर में है। हमारे यहां, करीब Ninety Percent परिवार ऐसे हैं, जिनके पास बहुत कम जमीन है। ये छोटे किसान ही भारत की Food Security की सबसे बड़ी ताकत हैं। यही स्थिति एशिया के कई विकासशील देशों में है। इसलिए, भारत का Model कई देशों के काम आ सकता है। जैसे एक उदाहरण है sustainable farming का। भारत में हम बड़े पैमाने पर कैमिकल फ्री-नेचुरल फार्मिंग को प्रमोट कर रहे हैं। इसके काफी अच्छे Results देखने को मिले हैं। इस साल के बजट में भी बहुत बड़ा फोकस sustainable farming और Climate Resilient Farming पर है। हम अपने किसानों को सपोर्ट करने के लिए एक पूरा इकोसिस्टम डवलप कर रहे हैं। भारत का बहुत जोर Climate Resilient Crops से जुड़ी Research And Development पर है। बीते 10 सालों में हमने करीब Nineteen Hundred नई Climate Resilient Varieties अपने किसानों को दी हैं। इसका लाभ भारत के किसानों को भी मिल रहा है। हमारे यहाँ Rice की कुछ varieties ऐसी भी हैं, जिनको Traditional varieties के मुकाबले, Twenty Five परसेंट कम पानी चाहिए। हाल के वर्षों मे हमारे यहाँ Black rice सुपरफ़ूड के रूप मे उभरा है। हमारे यहाँ मणिपुर, असम और मेघालय की ब्लैक राइस को इसकी medicinal value के कारण पसंद किया जा रहा है।भारत इनसे जुड़े अनुभव विश्व समुदाय के साथ शेयर करने के लिए उतना ही उत्सुक है।
Friends,
आज के समय में पानी की कमी और क्लाइमेट चेंज के साथ ही Nutrition भी एक बड़ा चैलेंज है। इसका Solution भी भारत के पास है। भारत, Millets का दुनिया का सबसे बड़ा Producer है। जिन्हें दुनिया Superfood कहती है और उसे हमने श्री अन्न की पहचान दी है। ये Minimum Water, Maximum Production के सिद्धांत पर चलते हैं। भारत के अलग-अलग Superfoods, Global Nutrition Problem को Address करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। भारत, अपने Superfood की इस बास्केट को, दुनिया के साथ साझा करना चाहता है। साथ ही भारत की पहल पर पिछले साल पूरे विश्व ने इंटरनेशनल मिलेट ईयर मनाया है।
Friends,
बीते एक दशक में हमने Farming को आधुनिक टेक्नॉलॉजी से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। आज, एक किसान Soil Health Cards की मदद से ये जान सकता है कि उसे क्या उगाना है। वो सोलर पावर की मदद से पंप चलाता है और Wasteland में Solar Farming से भी कमाता है। वो E-Nam यानी भारत के Digital Agriculture Market के द्वारा अपनी पैदावार को बेच सकता है, वो किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करता है। वो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से अपनी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। किसानों से लेकर Agritech Startups तक, नैचुरल फार्मिंग से लेकर Farmstay और Farm-To-Table की व्यवस्था तक, भारत में कृषि और उससे जुड़े सेक्टर्स लगातार Formalise हो रहे हैं। पिछले दस वर्षों में ही Ninety Lakh hectare खेती को हमने माइक्रो इरिगेशन से जोड़ा है। हमारे ethanol blending प्रोग्राम से भी खेती और environment दोनों को लाभ हो रहा है। हम पेट्रोल में Twenty परसेंट ethanol blending के टार्गेट की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
साथियों,
भारत में हम एग्रीकल्चर सेक्टर में डिजिटल टेक्नॉलॉजी का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से, एक क्लिक पर 10 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 30 second में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। हम डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं। हमारे किसानों को Real-Time Information मिलेगी और वो Data-Driven Decision ले सकेंगे। हमारी इस पहल से करोड़ों किसानों को फायदा होगा, उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। सरकार, Land के Digitalisation का भी बहुत बड़ा अभियान चला रही है। किसानों को उनकी Land का एक Digital Identification Number भी दिया जाएगा। Drone का उपयोग भी खेती में बहुत तेजी से प्रमोट हम कर रहे हैं। Drones से होने वाली खेती की कमान महिलाओं को, हमारी ड्रोन दीदियों को दी जा रही है। ये जो भी कदम हैं, इनसे भारत के किसानों का तो फायदा होगा ही, इससे Global Food Security को भी ताकत मिलेगी।
Friends,
आने वाले 5 दिनों में आप सभी यहां खुलकर चर्चा करने वाले हैं। यहां मैं बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी, युवाओं की भागीदारी देखकर अधिक प्रसन्न हो रहा हूं। आपके Ideas पर सबकी नज़र रहेगी। मैं आशा करता हूं कि इस कॉन्फ्रेंस से हम दुनिया को Sustainable Agri-Food Systems से जोड़ने के रास्ते खोज सकेंगे। हम एक दूसरे से सीखेंगे भी…और एक दूसरे को सिखाएंगे भी।
साथियों,
आप कृषि जगत से जुड़े हुए लोग हैं तो एक और जानकारी आपके सामने रखना मुझे, मेरा मन करता है। मुझे पता नहीं है दुनिया में कहीं किसी किसान का स्टैच्यू हो। हमनें दुनिया में सबसे ऊंचे स्टैच्यू के रूप में Statue of liberty की चर्चा सुनी है। लेकिन मेरे सारे कृषि जगत के लोगों को जानकर खुशी होगी कि भारत में आजादी का आंदोलन में जिस महापुरुष ने किसान शक्ति को जागृत किया है, किसानों को आजादी के आदोलंन की मुख्य धारा में जोड़ा, वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है। State of Liberty से double उसकी ऊंचाई है। और एक किसान नेता की है। और दूसरी विशेषता है कि ये जो स्टैच्यू बनाया गया है तो भारत के Six Hundred Thousand, छह लाख गांवों से, हर गाव में किसानों को कहा गया कि आप खेत में जिस लोहे के औजार का उपयोग करते हैं, वैसा अपने खेत में किए हुए औजार का टुकड़ा हमें दीजिए । छह लाख गांवों से खेतों में उपयोग किया गया लोहे का औजार लाया गया, उसको melt किया गया और दुनिया के सबसे ऊंचे किसान नेता के स्टैच्यू के अंदर उस खेत में उपयोग किए औजार का melt करके लोहा उपयोग किया गया। मैं जरूर मानता हूं कि इस देश के किसान पुत्र को इतना बड़ा सम्मान जो मिला है शायद विश्व में ऐसा कहीं नहीं हुआ होगा। मुझे पक्का विश्वास है आज यहां आप आए हैं तो जरूर Statue of Unity विश्व का सबसे ऊंचा ये स्टैच्यू देखने के लिए आप आकर्षित होंगे। मैं एक बार फिर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं!
source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
मेरठ में ‘ब्लू ड्रम’ केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान रस्तोगी को मौत की सजा
-
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, चुनाव आयोग के अधिकार को बरकरार रखने वाले बिहार एसआईआर के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की
-
सीजेपी नेताओं की न्यायिक हिरासत पर बोले केजरीवाल
-
एयर इंडिया के फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया
-
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई से पत्रकार को बचाने के अपने आदेश को ‘पूर्ण’ बनाया
-
डॉलर की मांग पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा नियमों को कड़ा करने के बाद रुपया 1 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा
-
चीन ने लद्दाख के 28 स्थानों के नामकरण को भारत द्वारा ‘अवैध, अमान्य, शून्य’ बताया
-
भारतीय सेना की असम रेजिमेंट ने ब्रिटिश सेना के कैम्ब्रियन पेट्रोल में स्वर्ण पदक जीता, जो दुनिया के सबसे कठिन अभ्यासों में से एक है
-
सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर मानहानि के मामले की कार्यवाही पर लगाई रोक
-
चुनाव में अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट की याचिका के बाद इंडिया ब्लॉक ने चाय पर संयुक्त रणनीति सत्र की योजना बनाई
-
केंद्र ने कैंसर रोधी दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर सीमित किया; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अन्य दवाएं क्यों नहीं
-
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित किया
-
पटाखों पर प्रतिबंध: धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य चिंताओं के बीच हड़ताल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट
-
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य ने एसआईआर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
-
केवल 30% एफपीओ को बैंक ऋण मिला, 10 में से 7 को संस्थागत ऋण के बिना: एनएएफपीओ रिपोर्ट
-
सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को विरोध प्रदर्शन की नई तारीख देने के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की
-
‘पहले मेरा दूध लौटा दो!’ दूध के कंटेनर ले जा रहे बाइकर का पीछा करता है बैल, नेटिज़न्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
विपक्षी नेताओं ने सीजेआई को 28 जून को लिखे पत्र में कथित चुनाव में धांधली की मांग की
-
सीजेपी विरोध: अदालत के आदेश के बावजूद दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर अवमानना कार्रवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
दुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच करेगी एनआईए
-
मजबूत इंटेल, अग्रिम योजना, निवारक उपाय: सरकार ने जंतर-मंतर 2.0 के लिए कैसे तैयारी की
-
सीजेपी विरोध: दिल्ली पुलिस ने इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं सहित 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिया
-
अमेरिका की एच-1बी वीजा वीजा पर भारत या ‘अमेरिका फर्स्ट’ के खिलाफ दबाव की रणनीति?
-
परीक्षा केंद्रों पर देर से आने वालों को परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए: एनटीए सुधारों पर संसदीय समिति
-
कौन हैं नवी पिल्ले? भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने मांगा ‘वोट चोरी’ का सबूत इसे प्रदान करूंगा: राहुल गांधी
-
सीजेपी बेंगलुरु में एसआईआर पर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन करेगा, इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘चप्पल विरोध’ करेगा
-
अभिनेता नाना पाटेकर का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फिर से हिरासत में लिया गया
-
केंद्र ने बेअंत सिंह हत्याकांड में राजोआना की मौत की सजा को कम करने का विरोध किया
-
‘भारत पर बीम्स बंद हो गए’: एलन मस्क ने इस दावे का खंडन किया कि स्टारलिंक का इस्तेमाल विद्रोही समूहों द्वारा किया गया था
-
भारत, कनाडा ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया अपराध, आतंक, प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करना
-
अगर अंतरराष्ट्रीय छात्र काम करना चाहते हैं तो अमेरिकी कॉलेजों को 70,000 डॉलर की फीस देनी पड़ सकती है
-
69 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवारत हैं, विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आने का आग्रह किया
-
सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का नारा
-
गुरुग्राम में प्रेमी से 90 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवती, दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी
-
स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
-
हीरो कैप्टन मच्छर ‘लगातार प्रगति’ कर रहे हैं: यूएई में भारतीय दूतावास
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला प्रमुख नाम, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
-
चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
-
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
-
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
-
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
-
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
-
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
-
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
-
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
-
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
-
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
-
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
-
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
-
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
-
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
-
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
-
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
-
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
-
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
-
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
-
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
-
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
-
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
-
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
-
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
-
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
-
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
-
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
-
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
-
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
-
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
-
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
-
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
-
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
-
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
-
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
-
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
-
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
-
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
-
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
-
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
-
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
-
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
-
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
-
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
-
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
-
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
-
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
-
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
-
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा