Exercise For Healthy Heart: क्या शारीरिक व्यायाम करते समय दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है? हेल्दी दिल के लिए कितने घंटे व्यायाम करना चाहिए? एक्सपर्ट से पूछें।

Exercise For Healthy Heart: क्या वास्तव में व्यायाम करते समय दिल का दौरा होने का खतरा बढ़ जाता है? जानें किन लोगों को अधिक व्यायाम करना चाहिए और कितने घंटे व्यायाम करना चाहिए ताकि दिल स्वस्थ रहे
Exercise For Healthy Heart: नियमित व्यायाम करना दिल और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में एक्सरसाइज़ के दौरान दिल का दौरा होने की खबरों ने लोगों को विचार करने पर मजबूर कर दिया है। लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या शारीरिक व्यायाम दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है? ऐसे में हमनें फरीदाबाद स्थित फोर्टिस अस्पताल में निदेशक-न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत बंगा से बातचीत की और यह जाना कि क्या वाकई में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है? हेल्दी दिल के लिए कितने घंटे व्यायाम करना चाहिए और किन लोगों को एक्सरसाइज़ कम करना चाहिए? तो, चलिए, जानते हैं!
डॉ. विनीत बंगा का कहना है कि व्यायाम वास्तव में दिल पर बहुत ज़्यादा दबाव डालता है। लेकिन अधिकांश समय, यह एक अच्छा दबाव है। हालाँकि, व्यायाम करते समय रक्तचाप और हृदय गति में अचानक वृद्धि से दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक हो सकती है, जो लोग हृदय के मरीज हैं या जिनका कोलेस्ट्रॉल अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित, मध्यम व्यायाम हृदय रोगों की संभावना को बहुत कम कर देता है।
किन लोगों को खतरा है?
जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित हैं साथ ही अनियमित जीवनशैली और खराब खाना खाते हैं। ऐसे व्यक्ति को एक्सरसाइज करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। हालाँकि, बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ करना भी एक रिस्क है। खासकर, उन व्यक्तियों में जो अचानक हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट करने लगते हैं।
दिल की सेहत के लिए कितने घंटे व्यायाम करना चाहिए?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की गाइडलाइनों के अनुसार, कार्डियोलॉजिस्ट हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट मॉडरेट तीव्रता वाले व्यायाम या रोज़ाना 75 मिनट व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसमें तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी करना या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना शामिल है।
एक्सरसाइज़ करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतें:
धीरे-धीरे शुरू करें: अगर आपने एक्सरसाइज़ की बस शुरुआत की है तो आपको यह धीरे धीरे व्यायाम करनी चाहिए। आपको अपनी स्पीड तुरंत नहीं बढ़ानी चाहिए।
अपने शरीर की सुनें: अगर आपको सीने में दर्द, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो तुरंत रुक जाएँ।
डॉक्टर से सलाह लें: दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जब सही तरीके से किया जाता है, तो व्यायाम दिल को मजबूत करता है, रक्त संचार में सुधार करता है और लंबे समय में दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है।