फसली विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ – मुख्यमंत्री
उच्च स्तरीय केंद्र से बासमती का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे खेती की आमदनी बढ़ने और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में कमी आने की उम्मीद
ऑटोमेशन, ए.आई., ड्रोन और डेटा आधारित फसल प्रबंधन जैसी कृषि तकनीकों को अपनाने तथा ग्रीनहाउस फार्मिंग में नई पहलों के प्रति पंजाब की गहरी रुचि – मुख्यमंत्री
भगवंत सिंह मान ने कृषि आधारित वैल्यू चेन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए फूलों की खेती के डच मॉडल को अपनाने की इच्छा जताई
चंडीगढ़, 22 अप्रैल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से राज्य में बासमती के लिए एक उच्च स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जिससे राज्य में फसली विविधता को बढ़ावा मिलेगा और किसानों के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
नीदरलैंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि और उद्योग क्षेत्र की बेहतरीन कार्यप्रणालियों का अध्ययन किया, जिन्होंने उस देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए पंजाब के किसानों ने उपजाऊ भूमि और पानी जैसे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपयोग किया है, जिसके कारण किसानों को गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकालना समय की मांग बन गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके लिए राज्य में फसली विविधता को बड़े स्तर पर प्रोत्साहन देने की जरूरत है और इस दिशा में नीदरलैंड पंजाब की बड़ी मदद कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने रॉटरडैम में एलटी फूड्स की सुविधा का दौरा किया, जहां कंपनी ने 80 से अधिक देशों में अपनी मौजूदगी और एक लाख से अधिक किसानों के साथ मजबूत संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने टिकाऊ खेती की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के लिए कीटनाशकों के उपयोग में कमी लाना और वैश्विक बाजार में बासमती चावल को बढ़ावा देना जरूरी है। भगवंत सिंह मान के प्रयासों से एलटी फूड्स ने पंजाब में बासमती चावल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने तथा सुनिश्चित खरीद और कम कीटनाशक उपयोग वाली खेती को बढ़ावा देने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने शोध और टिकाऊ खेती पद्धतियों के लिए डच बहुराष्ट्रीय कंपनियों और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के बीच सहयोग मजबूत करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि घटते मुनाफे के कारण खेती अब लाभकारी व्यवसाय नहीं रह गई है, जिससे किसानों को जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने वाली तकनीकों का पहले ही आवश्यकता से अधिक उपयोग हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र वास्तविक कृषि आय बढ़ाने और बासमती उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को रोकने में उत्प्रेरक साबित होगा। इसी दौरान उन्होंने आल्समीयर स्थित फ्लोरीकल्चर ऑक्शन मार्केट का भी दौरा किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा फूल और पौधा बाजार है। यहां उन्होंने डच नीलामी प्रणाली के उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और वैश्विक वितरण के उच्च स्तर के समन्वय को समझा। भगवंत सिंह मान ने पंजाब में भी इसी तरह का मॉडल अपनाने की इच्छा जताई, जिससे कृषि वैल्यू चेन मजबूत होगी और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कृषि डायरेक्टर-जनरल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में नीदरलैंड सरकार के कृषि, मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के साथ विस्तृत बैठक भी की। भारत और नीदरलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे कृषि सहयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने जल दक्षता आधारित खेती, फसली विविधता, तकनीक आधारित उत्पादकता वृद्धि और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए डच विशेषज्ञता की मांग की।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब, नीदरलैंड की उन्नत कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए उत्सुक है, जिसमें ऑटोमेशन, ए.आई., ड्रोन, डेटा आधारित फसल प्रबंधन के प्रयोग के साथ-साथ ग्रीनहाउस कृषि में नवीनताएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे कि हम जानते हैं ग्रीनहाउस खेती पानी और ऊर्जा के कुशल उपयोग के साथ उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए बेहद उपयुक्त है।
उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) और वैगेनिंगन यूनिवर्सिटी एंड रिसर्च जैसी प्रमुख डच संस्थाओं के बीच लागू शोध, नवाचार और ज्ञान आदान-प्रदान के लिए संभावित साझेदारी का प्रस्ताव भी रखा।वीएनओ-एनसीडब्ल्यू (कन्फेडरेशन ऑफ नीदरलैंड इंडस्ट्री एंड इम्प्लाइरज के नेतृत्व से मुलाकात के दौरान उन्होंने डच कंपनियों और पंजाब के बीच दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमल में आ रहे भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और नीदरलैंड दोनों को आईटी/आईटीईएस, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग और आलू उत्पादन सहित कृषि मूल्य श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय लाभ मिल सकता है।
मुख्यमंत्री ने डच कंपनियों को पंजाब में जल्द शुरू होने वाले कृषि-तकनीकी और औद्योगिक प्लेटफॉर्मों में भाग लेने का निमंत्रण दिया, जिसमें सीआईआई से जुड़ना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजाब दुनिया भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक बन रहा है।
उन्होंने पंजाब की प्रगतिशील नीति ढांचे, जिनमें औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 और फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल शामिल हैं, के बारे में भी भागीदारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नीतियां समयबद्ध और पारदर्शी मंजूरियां सुनिश्चित करती हैं।
इस दौरान भगवंत सिंह मान ने तकनीक आधारित, टिकाऊ और वैश्विक स्तर पर एकीकृत कृषि एवं औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
पंजाब में टेनिस संस्था के कोषाध्यक्ष को मिली गर्माहट
-
प्रधानमंत्री ने लोगों से त्योहारों के मौसम के दौरान स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी करने का आग्रह किया, पंजाब की जैविक कपास पहल पर प्रकाश डाला
-
गुरु रामदास प्रकाश पर्व के आगे फूलों और रोशनी से सजाया अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
-
सरकार ने पंजाब में 50 करोड़ रुपये की गेहूं बीज सब्सिडी योजना की घोषणा की
-
हॉकी बॉल बॉय हार्दिक सिंह एशियाई ट्रॉफी के लिए स्वदेश लौटे
-
सीएम मान ने युवाओं को ‘रंगला पंजाब’ के पीछे प्रेरक शक्ति बताया
-
4 नवंबर को संगरूर से पंजाब चुनाव का बिगुल बजाएंगे राहुल गांधी
-
खरड़ अस्पताल में महिला डॉक्टर को जमीन पर गिरा दिया गया, मरीज के टूटे कपड़े,
-
कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया चुनाव में पंजाबी मूल के 15 उम्मीदवारों ने जीती, कंजर्वेटिव पार्टी ने सरे में जीत हासिल की
-
बठिंडा के एक गोदाम से 4.58 करोड़ रुपये मूल्य के 980 मोबाइल फोन चोरी
-
खरड़ अस्पताल में महिला डॉक्टर को जमीन पर गिरा दिया गया, मरीज के टूटे कपड़े,
-
जब पंजाब सरकार ने स्पीति तक पैदल यात्रा की
-
पटियाला-संगरूर हाईवे अपहरण और हत्या मामला: पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
-
जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला शिअद में शामिल
-
पंजाब के केमिस्टों के संगठन ने आदत बनाने वाली दवाओं की बिक्री बंद करने का फैसला किया
-
दलित युवक की हत्या के विरोध में अबोहर धरने में शामिल हुए भाजपा नेता, न्याय की मांग
-
‘मन की बात’ में पंजाब की महिलाएं फोकस में हैं: प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे फरीदकोट का नव-त्रिंजन प्रयास ग्रामीण परंपराओं को पुनर्जीवित कर रहा है
-
राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह मिशन 2027 फोकस में
-
लुधियाना में बुद्ध नाले से होने वाले प्रदूषण को लेकर आप सांसद सीचेवाल ने उठाई सरकार पर साधा निशाना, अधिकारियों की नाकामी पर उठाए सवाल
-
पंजाब की राजकुमारी का खोया हुआ गहना: सोफिया दलीप सिंह की अंगूठी की अनकही कहानी
-
परिवहन मंत्री से मुलाकात के बाद पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली
-
झोटा के पिता मनसा एसएसपी के तबादले की मांग करते हैं, उनकी उपस्थिति में बातचीत से इनकार करते हैं; पोस्टमार्टम गतिरोध जारी
-
436 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में लुधियाना के उद्योगपति और उनके बेटे की जमानत याचिका खारिज
-
छापे के डर से बंद रखा मेडिकल स्टोर पुलिस को नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध का संदेह
-
क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने 1970 के दशक के अमृतसर को याद करते हुए कहा कि शहर को साफ रखें
-
दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली सिखों के दर्द के प्रति असंवेदनशील : केवल सिंह ढिल्लों
-
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन के हंगामे के बीच कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, खैरा निलंबित
-
पंजाब में भाजपा-अकाली के पुनर्मिलन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केजरीवाल ने शाह-मजीठिया बंधुओं पर साधा निशाना
-
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहाली पहुंची जापान की पुरुष हॉकी टीम
-
पंजाब: सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के अकाली लोगों के साथ गठबंधन को बढ़ाया गया
-
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का ग्रुप डी से हुआ फिजिकल टेस्ट, उम्मीदवारों ने की तारीख में बदलाव की मांग
-
पंजाब कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ जारी किया ‘लहनत पातार’
-
परविंदर सिंह झोटा के परिवार के राजनीति में आने की मांग बढ़ रही है। परिवार का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं
-
नेहा शौरे के पिता ने 2019 की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है, आरोप
-
अमित शाह ने 2027 के चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन के संकेत दिए
-
फिरोजपुर से प्रबंधन को बढ़ावा मिलने से पराली जलाने के मामलों में कमी
-
पंजाब में कोटकपूरा मजदूर की पत्नी ने 7 रुपये का टिकट देकर जीता 1 करोड़ रुपये की लॉटरी
-
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार का लाइसेंस रद्द किया
-
उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, ‘दलेर मेहंदी को अस्वस्थ होने पर हमें सूचित करना चाहिए था।
-
मीका सिंह ने शराब पीने को दी चुनौती, भाई दलेर मेहंदी के खिलाफ 35 लाख रुपये का दावा
-
10 दिन के सूखे के बाद पंजाब, हरियाणा में 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश
-
पंजाब में विधानसभा के छह दिन के सत्र में आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच मुकाबला
-
परविंदर सिंह झोटा मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंची पीजीआई में शव परीक्षण
-
गुलज़ार के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
-
पंजाब के होशियारपुर में हमला, बीजेपी नेता और सहयोगी घायल
-
दलेर मेहंदी विवाद: अनुपम खेर ने पंजाबी गायक का किया समर्थन, ‘मैं शराब नहीं पीता’ बयान सामने आया
-
पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में होगा जोटा का पोस्टमॉर्टम
-
सीबीआई ने झोटा हत्याकांड में एफआईआर दर्ज की है। पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम
-
पेरिस से लौट रहे पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कौन हैं राधा और बबीता, वो 2 महिलाएं जिन्होंने कथित तौर पर बंदूक लेकर मुंबई आई थी?
-
पंजाब पुलिस ने आदत बनाने वाली गोलियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट में संशोधन की मांग की
-
पंजाब सरकार के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर दो दिन के सामूहिक अवकाश पर गए
-
टाइगर श्रॉफ की गोलीबारी की जांच अमृतसर पहुंची पिस्तौल आपूर्तिकर्ता की तलाश एजेंसियां
-
झोटा की हत्या को लेकर आप विधायकों पर लगाया ‘लेटर्स ऑफ शेम’ कैंपेन, तनाव
-
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारीगरों ने लुधियाना के सबसे ऊंचे रावण पुतले को 121 फीट पर गढ़ा
-
पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह 20 अक्टूबर को लुधियाना में मनाएंगे दशहरा
-
पंजाब के शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी
-
पंजाब के सीएम मान के ओएसडी घुम्मन दूसरे दौर की पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए
-
उच्च न्यायालय ने सेवा मामलों में न्यायिक उदाहरणों की अवहेलना की
-
झोटा की हत्या के बाद काबाडी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबियन के भाई ने की सुरक्षा में कटौती
-
मानहानि मामले में लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को एक साल की जेल
-
दोराहा के पास जम्मू-कश्मीर जाने वाली बस पर पथराव से हमला, यात्री बाल-बाल बचे
-
जालंधर के खिलाड़ी विराज शर्मा बने भारत के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी
-
मुक्तसर की सिमरन कंबोज का कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन
-
पंजाब दौरे के दौरान मंगलवार को नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों से मिलेंगे शाह
-
कश्मीर में बस ऑपरेटर ने पंजाब के लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव का आरोप लगाया
-
फिरोजपुर के सारागढ़ी मेमोरियल से लाइट, रेलिंग चोरी
-
झोटा हत्याकांड: एक्शन कमेटी ने परिवार को अमित शाह से मिलने से रोकने के फैसले पर पुनर्विचार किया
-
दिलजीत दोसांझ ने मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा को बताया ‘शहीद’, परिवार के लिए न्याय मांगा
-
शाह के दौरे से एक दिन पहले हरसिमरत बादल ने जताई झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
-
झोटा के परिवार से सलाह लिए बिना दान न करें: एक्शन पैनल
-
जोटा हत्याकांड के विरोध के बीच बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर की बाकी तारीखें टाली
-
कम चरण, कम भीड़: अमृतसर की रामलीला परंपरा पर पड़ता है पर्दा
-
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: जालंधर में भावनात्मक रूप से घर वापसी के लिए बेताब हैं पंजाब के हॉकी स्टार
-
ड्रग्स की कार्रवाई तेज, मोगा केमिस्ट के दो लाइसेंस रद्द
-
झोटा की हत्या के 4 दिन बाद, आप विधायक विजय सिंगला ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की, प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा
-
ड्रग्स पर कार्रवाई: फरीदकोट जेल में 200 पुलिसकर्मियों ने की औचक छापेमारी, 14 हॉटस्पॉट को निशाना बनाया
-
टोरंटो कॉन्सर्ट में छोटा सिद्धू के ‘बंदूक के इशारों’ को लेकर मूसेवाला के माता-पिता के खिलाफ शिकायत
-
पंजाब में रजिस्टर्ड ट्रक के ग्वालियर मंदिर की ओर जाकर पहुंचे हमले को प्रत्यक्षदर्शियों ने याद किया
-
पंजाब सरकार ने तीन जिलों में अवैध खनन पर कार्रवाई की
-
20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे अमित शाह, झोटा, गुलजार सिंह परिवार से मुलाकात की संभावना
-
दिल्ली और लुधियाना के हलवारा के बीच फ्लाईंग? ये है एयर इंडिया की विंटर फ्लाइट शेड्यूल
-
अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए आप के विधायक, विधायक गियासपुरा के बयान को किया खारिज
-
केंद्र पंजाब को निशाना बना रहा है, मादक पदार्थों की समस्या इतनी गंभीर नहीं : मान
-
उच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद खाद्य मेले में शामिल होने के लिए मान आज फ्रांस रवाना
-
गृह मंत्रालय ने पंजाब में नशीली दवाओं से होने वाली मौतों पर रिपोर्ट मांगी
-
पंजाब, कनाडा में मोहाली के इमिग्रेशन कंसल्टेंट को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन पोस्ट को लेकर 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज
-
अमृतसरी कुलचा जीआई टैग चाहता है
-
लुधियाना के नौसिखिया गायक ने इसे बड़ा बनाया, नेटफ्लिक्स प्रतियोगिता में डेब्यू किया
-
ईडी की तलाशी को लेकर आप नेता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया
-
बटाला में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या
-
केजरीवाल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘आप लोग अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं’
-
नंगल युवक की हत्या, गिरोह की रंजिश की आशंका
-
पीएमएलए मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज
-
पंजाब के गांव में दिलजीत दोसांझ के घर के पास खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में 3 गिरफ्तार
-
सिद्धू मूसेवाला के बोहेमिया पर बने नए गाने ‘काली हुडी’ को 2 घंटे में 7 लाख से पार देखा गया
-
परविंदर झोटा हत्याकांड: 19 अक्टूबर को आप नेताओं के आवासों और दफ्तरों का घेराव करेगी एक्शन कमेटी
-
पंजाब में ड्रग्स विवाद: ‘नशा है नहीं एथे’, भगवंत मान ने अमित शाह पर साधा पलटवार, राज्य पर लगाया आरोप
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए
-
चन्नी ने रोपड़ में अवैध रेत खनन का आरोप, रात में टिपर ट्रक में साइट पर पहुंचे