राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा में 825 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य मंजूर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: CM के नेतृत्व में हुई “हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी” की बैठक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीती शाम हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक में लगभग 825 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में अम्बाला में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 96 मकानों के टेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई। इसके अलावा, महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के रीजनल रिसर्च स्टेशन में 9.47 करोड़ रुपये और करनाल में 358 करोड़ रुपये के दो निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। बिजली विभाग ने अधिक क्षमता वाले करंट बहने वाले कंडक्टर को बदलने के लिए 111 करोड़ रुपये, फरीदाबाद जिले के गांव धौज में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए 19.32 करोड़ रुपये, कैथल जिले के गांव ढांड में जलापूर्ति क्षमता की सुधार के लिए 28.60 करोड़ रुपये, रेवाड़ी जिले में सादलपुर रेलवे लाइन पर 2 लेन का आरओबी बनाने के लिए 23 करोड़ रुपये,पानीपत जिला में पानीपत-डाहर रोड को 4-लेन करने के लिए 15.80 करोड़ तथा नारनौल ब्रांच से कृष्णावती नदी को रिचार्ज करने के लिए 41.50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैथल जिले के गांव लादना चक्कू में राजकीय महिला कॉलेज के निर्माण पर 14.30 करोड़ रुपये, राजौंद में 13.60 करोड़ रुपये और हिसार जिले के गांव डाटा में राजकीय महिला कॉलेज के निर्माण पर 17 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल के कैंपस में 100 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने के लिए 32 करोड़ रुपये, पलवल हसनपुर रोड की मजबूती के लिए 12.15 करोड़ रुपये, फतेहाबाद जिले में जाखल-धारसूल-भूना-पाबड़ा-सरसौद रोड की चौड़ाई और मजबूती के लिए 21.11 करोड़ रुपये, कुरुक्षेत्र जिले में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के सुधार समेत अन्य कार्यों के लिए, असंध-राजौंद-कैथल-पटियाला रोड की विशेष मरम्मत के लिए 16.40 करोड़ रुपये, तोशाम-बहल-सुधीवास रोड की मजबूती के लिए 12.50 करोड़ रुपये, हांसी-उमरा-सुल्तानपुर-कंवारी रोड की विशेष मरम्मत के लिए 13.75 करोड़ रुपये और यमुनानगर-खजूरी-जठलाना रोड की विशेष मरम्मत के लिए 23.62 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button