राज्यपंजाब

Punjab Vigilance Bureau ने एएसआई को 15000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत Punjab Vigilance Bureau (वीबी) ने पटियाला के अनाज मंडी पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रणजीत सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए Punjab Vigilance Bureau के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध उपरोक्त पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था तथा जांच अधिकारी ए.एस.आई. रणजीत सिंह ने उक्त मामले में सहायता करने के बदले में 15,000 रुपए की मांग की थी।

तथ्यों की पुष्टि करने के बाद, Punjab Vigilance Bureau की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी ए.एस.आई. को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके पर ही उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में आरोपी ए.एस.आई. के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button