राज्यदिल्ली

दिल्ली मेट्रो में राहुल गांधी: राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार के साथ मेट्रो यात्रा की, जानें दोनों के बीच क्या बात हुई

दिल्ली मेट्रो में राहुल गांधी: राहुल गांधी ने छठे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद कन्हैया कुमार के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर किया। अपने अनुभव के बारे में उन्होंने बड़ा बयान दिया।

Delhi Metro में Rahul Gandhi-Kanhaiya Kumar: गुरुवार को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर कर सबको चौंका दिया। उन्होंने मेट्रो में भी यात्रियों से बातचीत की। उन लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में पूछा। राहुल गांधी इस दौरान बहुत खुश दिखे। साथ ही, राहुल गांधी को मेट्रो में कन्हैया कुमार से खुलकर बातचीत करते हुए देखा गया।

मेट्रो सफर के बाद राहुल गांधी ने कहा

उन्होंने यात्रियों से बातचीत करने और दिल्ली मेट्रो का दौरा करने के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, “दिल्ली मेट्रो एक समय दिल्लीवासियों की जरूरत थी, फिर आदत बनी और अब लोगों को इससे मोहब्बत है।” सभी के साथ आज की छोटी सी यात्रा बहुत अच्छी लगी। ऐसी सुविधाओं को जनता की सुविधा के लिए विकसित करने पर मुझे गर्व है। कांग्रेस इनकी सुरक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कल दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव होगा।

गुरुवार को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। दिल्लीवासी शनिवार (25 मई) को अपना वोट डालेंगे। बीजेपी सभी सातों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिया है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आमदी पार्टी भी चुनाव में हैं।

गठबंधन के तहत आप ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया है। यहाँ कन्हैया कुमार को बीजेपी के सीटिंग एमपी मनोज तिवारी से मुकाबला है। इसके बाद बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है।

 

Related Articles

Back to top button