बिहारराज्य

आसमान पर सोना-चांदी: 2.5 साल में 139% का छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी पहुंची 2.41 लाख के पार

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले ढाई वर्षों में जबरदस्त तेजी आई है। मार्च 2024 में जहां 24 कैरेट सोना 68,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, वहीं 27 अगस्त 2026 को इसका भाव बढ़कर 1,63,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

इस तरह करीब ढाई वर्षों में सोने की कीमत में 95,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिशत में देखें तो सोने ने करीब 139 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

मार्च 2024 में सोने में एक लाख रुपये लगाने वाले निवेशक के पास मौजूदा भाव के हिसाब से करीब 2.39 लाख रुपये का सोना होता। यानी कीमत में करीब 1.39 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई। प्रस्तुत है नलिनी रंजन की रिपोर्ट।

18 कैरेट व हल्के आभूषणों की डिमांड

सोना-चांदी के आम में इजाफा होने के बाद बाजार में 18 कैरेट सोना की बाढ़ 100 प्रतिशत तक बढ़ी है। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार बताते हैं कि पहले 18 कैरेट सोना की मांग अधिक नहीं थी, लेकिन, अब इसकी मांग बढ़ी है। इसके अतिरिक्त 22 कैरेट में हल्के आभूषणों की डिमांड बढ़ी है।

फ्रेजर रोड तनिष्क के उमेश टेकरीवाल बताते हैं कि वजन के अनुपात में कारोबार बाजार का कम हुआ है। अब ग्राहक हल्के आभूषण की मांग अधिक देखी जाती है। खासकर वैसे आभूषण जो वजन में हल्का व देखने में आकर्षक दिखे।
धातु का प्रकारमार्च 2024अगस्त 2026बढ़ोतरीरिटर्न (%)
सोना : 24 कैरेट
(प्रति 10 ग्राम)
₹68,450₹1,63,700₹95,250139%
चांदी : शुद्ध
(प्रति किलो)
₹76,000₹2,41,000₹1,65,000217%

2026 में हर महीने बढ़े सोना-चांदी के भाव

महीनासोना (₹)मासिक बढ़ोतरीचांदी (₹)मासिक बढ़ोतरी
जनवरी1,18,0002.5 प्रतिशत1,55,0003.2 प्रतिशत
फरवरी1,22,5003.8 प्रतिशत1,62,0004.5 प्रतिशत
मार्च1,27,8004.3 प्रतिशत1,71,0005.6 प्रतिशत
अप्रैल1,32,6003.7 प्रतिशत1,82,0006.4 प्रतिशत
मई1,38,9004.7 प्रतिशत1,96,0007.7 प्रतिशत
जून1,45,2004.6 प्रतिशत2,08,0006.1 प्रतिशत
जुलाई1,51,7004.5 प्रतिशत2,22,0006.7 प्रतिशत
अगस्त1,63,7007.9 प्रतिशत2,41,0008.6 प्रतिशत
नोट : सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी प्रति किलो का है।

मुख्य बातें

  • सोना: मार्च 2024 से अगस्त 2026 तक 139 प्रतिशत रिटर्न
  • चांदी: इसी अवधि में 217 प्रतिशत रिटर्न
  • 2026 में दोनों कीमती धातुओं में लगातार तेजी
  • अगस्त में सोने और चांदी दोनों के भाव में सबसे तेज मासिक उछाल
  • निवेशकों के बीच सोना-चांदी की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ी
धातुभाव (दिसंबर 2025)रिटर्न (बढ़ोतरी)
सोना₹1,37,70073.45%
चांदी₹2,39,000
(2.39 लाख)
करीब 156%

Related Articles

Back to top button