ITU Kaleidoscope 2024: अधिक सुरक्षित, न्यायसंगत और दीर्घकालिक डिजिटल इकोसिस्टम के लिए प्रौद्योगिकी और स्थिरता के अंतराल को पाट रहा है”: रोहित शर्मा सदस्य (सेवाएं), डिजिटल संचार आयोग, दूरसंचार विभाग
(ITU Kaleidoscope) आईटीयू केलिडोस्कोप 2024 के कल नई दिल्ली में सम्पन्न हुए दूसरे दिन के सत्रों के दौरान एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित परिवर्तनकारी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनके माध्यम से सतत विकास को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।
मैरी कारमेन अगुआयो टोरेस की एक विशेष प्रस्तुति के साथ प्रारम्भ हुए इस दिवस के दौरान विशेष रूप से महिलाओं की तकनीकी क्षेत्रों में अधिक भागीदारी के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से समावेशी प्रौद्योगिकी समाधानों पर बल दिया गया।

स्पेन के बास्क कन्ट्री विश्वविद्यालय की ईवा इबारोला ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से लड़कियों को प्रौद्योगिकी से जुड़ने तथा सतत विकास के लिए अनुप्रयोग और सेवाओं पर प्रस्तुति सत्र की अध्यक्षता की। दूरसंचार विभाग के सदस्य (सेवाएं) श्री रोहित शर्मा और आईईटीई के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने सतत विकास के लिए सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और नीतिगत पहलुओं पर सत्र की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सतत विकास के लिए एआई अनुप्रयोगों में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत की गईं। विषयों में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कृषि पर एआई का प्रभाव, एआई-संचालित निदान और ग्रामीण शिक्षा तक पहुंच में एआई की भूमिका पर चर्चा शामिल थी। सत्रों के दौरान चर्चा में आईओटी अनुप्रयोगों में साइबर सुरक्षा के महत्व पर भी जोर देने के साथ-साथ सामग्री निर्माण में एआई के नैतिक निहितार्थों की भी जानकारी ली गई। समग्र रूप से इस कार्यक्रम ने संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का समर्थन करने वाली प्रौद्योगिकियों के विकास में नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को रेखांकित किया। दोपहर के पोस्टर सत्र में जीवंत शोध सहयोग को प्रोत्साहन दिया गया, जिसमें शिक्षा में एआई की भूमिका और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए अंतरिक्ष प्रणालियों के उपयोग को शामिल किया गया।
दूरसंचार विभाग के डिजिटल संचार आयोग के सदस्य (सेवाएं) श्री रोहित शर्मा ने कहा, “आईटीयू केलिडोस्कोप 2024 ने प्रौद्योगिकी और स्थिरता के परस्पर-प्रतिच्छेदन की खोज के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है। कृषि आईओटी उपकरणों के साइबर सुरक्षा निहितार्थों से लेकर एआई-जनरेटेड कॉपीराइट की जटिलताओं और आईसीटी समाधानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कराधान के भविष्य तक, चर्चाओं ने यह सुनिश्चित करने में वैश्विक सहयोग के महत्व का उल्लेख किया है कि तकनीकी प्रगति सतत विकास में योगदान करती है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा साझा किए गए अत्यंत महत्वपूर्ण सुझाव अधिक सुरक्षित, न्यायसंगत और दीर्घकालिक डिजिटल इकोसिस्टम बनाने के लिए मजबूत नीतियों और अभिनव मानकों की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।”
राष्ट्रीय संचार अकादमी के उप-महानिदेशक श्री अतुल सिन्हा ने कहा, “आज प्रस्तुत विविध शोध वैश्विक चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हैं, तथा अंतर-विषयक सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हैं। मुझे विश्वास है कि साझा किए गए विचार व्यापक स्तर पर कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने में सहायता प्रदान करेंगे।”
आईटीयू डब्ल्यूटीएसए नई दिल्ली 2024 कल एक और महत्वपूर्ण दिवस का साक्षी बना। इस अवसर पर आईईटीई के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने सतत विकास के लिए सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और नीतिगत पहलुओं पर सत्रों की अध्यक्षता की। इस सत्र के दौरान “ डिजिटल समावेशन और सतत विकास में नवीनीकृत मोबाइल फोन की भूमिका”, “सतत विकास के लिए भरोसेमंद एआई को आगे बढ़ाना: एआई घटना रिपोर्टिंग के मानकीकरण हेतु सिफारिशें” और “वैश्विक विकास के संदर्भ में इंटरनेट का मॉडलिंग उपयोग ” पर प्रस्तुतियां दी गई।
इस दिवस के समापन पर, एआई के सामाजिक, आर्थिक और नीतिगत प्रभावों, विशेष रूप से कृषि में साइबर सुरक्षा चुनौतियों और एआई-जनित सामग्री में कॉपीराइट मुद्दों पर केंद्रित परस्पर संवादात्मक चर्चाएं हुईं। इन सत्रों ने प्रमुख क्षेत्रों में एआई के एकीकरण के साथ उत्पन्न होने वाली वास्तविक दुनिया की चुनौतियों और अवसरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
तीसरे दिन दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं होंगी, जिनमें वैश्विक मानकों और नवाचार अवसरों के भविष्य पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात् पेपर की प्रस्तुति की जाएगी।
केलिडोस्कोप 2024 प्रौद्योगिकी, मानकों और स्थिरता के बारे में सार्थक संवाद को प्रेरित करना जारी रखते हुए अधिक समावेशी डिजिटल भविष्य के लिए वैश्विक प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।
आईटीयू केलिडोस्कोप के बारे में
आईटीयू केलिडोस्कोप एक वार्षिक कार्यक्रम है जो शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को पाटने में सहायक रहा है। यह विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के वैश्विक मानकीकरण में योगदान देता है। 2008 में अपनी स्थापना के बाद से, केलिडोस्कोप डिजिटल संचार के भविष्य पर चर्चा करने के लिए सबसे प्रभावशाली प्लेटफार्मों में से एक बन चुका है। यह एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां शोधकर्ता और नवप्रवर्तक अपने सबसे आशाजनक कार्यों की प्रस्तुति कर सकते हैं।
https://www.itu.int/en/ITU-T/academia/kaleidoscope/2024/Pages/default.aspx की आधिकारिक आईटीयू केलिडोस्कोप 2024 वेबसाइट पर जाएं या गूगल में आईटीयू केलिडोस्कोप 2024 टाइप करें और इस कार्यक्रम, वक्ताओं और सत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए दी गई वेबसाइट का चयन करें।
डब्ल्यूटीएसए 2024 के बारे में :
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा आयोजित डब्ल्यूटीएसए 2024, वैश्विक दूरसंचार मानकों के विकास और कार्यान्वयन के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है, जो दुनिया भर में संचार के भविष्य को आकार देने के लिए नियामकों, उद्योग के नेताओं और नीति निर्माताओं को एकजुट करता है।
Source: https://pib.gov.in
Related Articles
-
केंद्र ने कैंसर रोधी दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर सीमित किया; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अन्य दवाएं क्यों नहीं
-
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित किया
-
पटाखों पर प्रतिबंध: धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य चिंताओं के बीच हड़ताल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट
-
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य ने एसआईआर में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
-
केवल 30% एफपीओ को बैंक ऋण मिला, 10 में से 7 को संस्थागत ऋण के बिना: एनएएफपीओ रिपोर्ट
-
सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को विरोध प्रदर्शन की नई तारीख देने के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की
-
‘पहले मेरा दूध लौटा दो!’ दूध के कंटेनर ले जा रहे बाइकर का पीछा करता है बैल, नेटिज़न्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
विपक्षी नेताओं ने सीजेआई को 28 जून को लिखे पत्र में कथित चुनाव में धांधली की मांग की
-
सीजेपी विरोध: अदालत के आदेश के बावजूद दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर अवमानना कार्रवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
दुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच करेगी एनआईए
-
मजबूत इंटेल, अग्रिम योजना, निवारक उपाय: सरकार ने जंतर-मंतर 2.0 के लिए कैसे तैयारी की
-
सीजेपी विरोध: दिल्ली पुलिस ने इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं सहित 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिया
-
अमेरिका की एच-1बी वीजा वीजा पर भारत या ‘अमेरिका फर्स्ट’ के खिलाफ दबाव की रणनीति?
-
परीक्षा केंद्रों पर देर से आने वालों को परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए: एनटीए सुधारों पर संसदीय समिति
-
कौन हैं नवी पिल्ले? भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने मांगा ‘वोट चोरी’ का सबूत इसे प्रदान करूंगा: राहुल गांधी
-
सीजेपी बेंगलुरु में एसआईआर पर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन करेगा, इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘चप्पल विरोध’ करेगा
-
अभिनेता नाना पाटेकर का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फिर से हिरासत में लिया गया
-
केंद्र ने बेअंत सिंह हत्याकांड में राजोआना की मौत की सजा को कम करने का विरोध किया
-
‘भारत पर बीम्स बंद हो गए’: एलन मस्क ने इस दावे का खंडन किया कि स्टारलिंक का इस्तेमाल विद्रोही समूहों द्वारा किया गया था
-
भारत, कनाडा ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया अपराध, आतंक, प्रत्यर्पण पर ध्यान केंद्रित करना
-
अगर अंतरराष्ट्रीय छात्र काम करना चाहते हैं तो अमेरिकी कॉलेजों को 70,000 डॉलर की फीस देनी पड़ सकती है
-
69 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवारत हैं, विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से इस तरह के प्रस्तावों के झांसे में न आने का आग्रह किया
-
सार्वजनिक पद पर 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का नारा
-
गुरुग्राम में प्रेमी से 90 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार युवती, दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी
-
स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया
-
हीरो कैप्टन मच्छर ‘लगातार प्रगति’ कर रहे हैं: यूएई में भारतीय दूतावास
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला प्रमुख नाम, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार
-
चुनाव आयोग और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद कांग्रेस ने कहा- सीईसी ने पीएम मोदी और शाह के इशारे पर संविधान के साथ ‘विश्वासघात’ किया
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण लागत बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
-
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी की सूची से गायब राज्य पैनल के पास था उनके नाम
-
सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को फटकार लगाई
-
सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जल भुइयां के फैसले पर पूर्व जजों ने क्या प्रतिक्रिया दी
-
जीएसटी में अगले बड़े सुधार की तैयारियां कर अधिकारियों की गिरफ्तारी के अधिकार खत्म हो सकते हैं
-
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकी मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान शुरू
-
‘युद्ध खत्म नहीं हुआ है’: अल-कायदा ने विमानों पर नकलची हमलों का आह्वान किया; 9/11, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना का हवाला देते हुए
-
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपा का ‘हथियार’, राज ने महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की
-
पीएम स्मृति चिन्ह की ई-नीलामी में स्वर्ण मंदिर के लघुचित्र, दिलजीत दोसांझ को पंजाब की थीम वाली वस्तुओं में शामिल किया गया
-
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे
-
भारतीय हॉकी अंपायर संघा को यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद एशियाई खेलों से वापस भेज दिया गया
-
पायलटों के संगठन ने पीएम मोदी से फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का आग्रह किया
-
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से बात की, उनकी बहादुरी की तारीफ की
-
जालंधर रैली में शाह ने कहा, ‘भाजपा को चुनें, चित्त मुक्त पंजाब सुनिश्चित करेंगे’
-
सरकार ने डीलरों के लिए चीनी स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की होल्डिंग अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया गया
-
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय फ्लाईदुबई पायलट को हीरो बताया
-
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की चार डेबिट फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की याचिका खारिज की
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
सत्यमेव जयते, सुप्रीम कोर्ट का आदर्श वाक्य उपनिषदों, महाभारत से जुड़ा है: एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक
-
कैबिनेट ने 2027-28 के लिए रबी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की: कुसुम को मिली सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
-
आयोग ने आयुक्त की आपत्तियों के बाद फॉर्म 6 से एसआईआर घोषणा वापस ली
-
9 फीसदी छात्रों ने आत्महत्या के विचार बताए, 34 फीसदी ने कैंपस में बाहरी लोगों की तरह महसूस किया: एससी टास्क फोर्स सर्वे
-
भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को ‘राइज एंड फॉल’ पर सिवेत तोमर ने ‘पीटा’; राजनेताओं की प्रतिक्रिया
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिन बाद रेवाड़ी की दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश में राजनीति में प्रवेश की घोषणा की
-
यूपी के डिप्टी सीएम की सलाह से विवाद
-
क्या कांग्रेस पंजाब, हिमाचल, केरल, कर्नाटक में चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रही है? स्मृति ईरानी ने सीडब्ल्यूसी पर पलटवार किया
-
पेटा इंडिया ने 2 अक्टूबर से मांस के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की
-
दिल्ली में 4 महीने की विंटर योजना की घोषणा: निर्माण प्रतिबंध, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना
-
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से इस साल सीबीएसई 3 भाषा नीति से कक्षा 6 के छात्रों को छूट देने पर विचार करने को कहा
-
दिल्ली-एनसीआर में बलात्कार की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया 2012 के निर्भया मामले के समानांतर
-
कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की
-
निजी विश्वविद्यालयों को लाभ कमाने वाले संस्थानों के रूप में चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
-
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लगाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा
-
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर साधा निशाना: ‘आतंकवाद के सीरियल प्रैक्टिशनर की दलीलें टिक नहीं पाएंगी’
-
एसआईआर विवाद: मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया
-
रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया
-
“यह सिर्फ मेरा दिन नहीं था”: एंसी सोजन ने लंबी कूद में एशियाई खेलों के रजत पदक पर विचार किया
-
111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुने जाने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टियां बदल लीं: एडीआर
-
मुरली मनोहर जोशी ने बद्रीनाथ धाम के पास डीजे कार्यक्रम की आलोचना करते हुए इसे पवित्रता पर सीधा हमला बताया
-
एसआईआर विवाद पर एसआईटी जांच और सीईसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में याचिका
-
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर साधा पलटवार, कहा- आतंकवाद के दोगलेपन के होंगे परिणाम
-
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
-
मतगणना के दौरान राम मंदिर में मिले चंदे की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए 105 घटना: एसआईटी
-
चुनाव आयोग विवाद: आईटी प्रमुख सीमा खन्ना, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग सुर्खियों में
-
ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले एयर इंडिया का पायलट शराब के नशे में मिला
-
एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है कि: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का कड़ा जवाब
-
टाटा संस ने चंद्रा की पुनर्नियुक्ति का बचाव करते हुए 3 कानूनी राय ली; ट्रस्ट कानूनी कार्रवाई का वजन करते हैं
-
पाकिस्तान की धरती से होने वाले किसी भी आतंकी हमले को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा: राजनाथ सिंह
-
यूपीआई एमडीआर चिंताओं पर व्यापारियों के संगठन से मिलेंगी सीतारामन: सरकारी सूत्र
-
सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी और ईसी की नियुक्ति पर कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजा
-
ज्ञानेश कुमार: प्रमुख सरकारी कार्यों से लेकर एसआईआर विवाद तक
-
जम्मू-कश्मीर पर हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं: भारत ने ओआईसी के बयान को खारिज, समूह से आतंकवाद पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने को कहा
-
जयशंकर ने रूबियो के साथ बातचीत में रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत की चिंताओं को जाहिर किया
-
तेलंगाना के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की मौत
-
गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पिंक ऑटो ने आदिवासी महिलाओं को ड्राइवर की सीट पर बिठाया
-
आईआईटी के छात्रों ने छात्र की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की सुधार के उद्देश्य से किया गया, नकल को सही ठहराने के लिए नहीं
-
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बंगाल की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव
-
जमुई वायरल वीडियो को लेकर भारत में उबाल आ रहा है: बिहार पुलिस ने कैसे नाबालिग पीड़ितों का पता लगाया, उत्पीड़न मामले में 3 गिरफ्तार
-
एचएएल की आलोचना के बीच वायुसेना प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के विमान तेजस पर जताया भरोसा
-
चुनाव आयोग सांसदों के समर्थन पर विचार करेगा, पार्टी का गठन करेगा टीएमसी का असली गुट
-
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत
-
ओवैसी ने यूपी में विपक्षी गठबंधन की पैरवी की, कहा- 2 अक्टूबर को एआईएमआईएम करेगी पार्टनर्स की घोषणा
-
वैध मतों को हटाना, अवैध मत जोड़ना: कपिल सिब्बल ने नोटिस पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई
-
‘एसआईआर वास्तव में एक बड़े पैमाने पर शाह द्वारा मतदाताओं को हटाने के लिए उकसाया गया है’: कांग्रेस
-
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को भूकंप से बचाने के लिए 28 सिस्मोमीटर
-
दिल्ली में ई-20 प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए तहसीन पूनावाला ने किया दावा
-
मणिपुर के कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने को लेकर हिंसक प्रदर्शन
-
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के आरोपी आईआईटी बॉम्बे के छात्र की खुदकुशी, 7 महीने में तीसरा मामला
-
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया