धर्म

Shab-e-Barat 2025: 2025 में शब-ए-बारात कब है? जानें इसका महत्व और इसे मनाने का तरीका

Shab-e-Barat 2025: मुसलमान शब-ए-बारात की पवित्र रात में नमाज अदा करते हैं और  दान-पुण्य करते हैं। जानें कब शब-ए-बारात है-

Shab-e-Barat 2025 Kab Hai: मुस्लिमों का एक प्रमुख त्योहार है Shab-e-Barat। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, यह शाबान की 15वीं रात को चंद्र वर्ष के आठवें महीने में मनाया जाता है। यह दुआ की रात या इबादत की रात भी कहलाता है। यह दिन दया, आशीर्वाद और अपने पापों की माफी मांगने का है।

2025 में कब शब-ए-बारात है: हिजरी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष शब-ए-बारात 13 फरवरी की शाम से 14 फरवरी 2025 शुक्रवार की शाम तक मनाया जाएगा। चंद्रमा दिखने के आधार पर दुनिया भर में समय में अंतर हो सकता है, लेकिन तारीख वही रहेगी। इस दिन दुनिया भर में लोगों ने नमाज अदा की जाएगी।

Shab-e-Barat का महत्व:

इस्लाम धर्म में प्रायश्चित की रात को शब-ए-बारात कहते हैं। माना जाता है कि यह रात वह है जब अल्लाह आने वाले वर्ष के लिए लोगों की नियति बनाते हैं और ईमानदारी से पश्चाताप करने वालों के पापों को माफ करते हैं।

शब-ए-बारात कैसे मनाया जाता है: दक्षिण एशिया में शब-ए-बारात को श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, तुर्की और मध्य एशिया के देशों जैसे किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान आदि शामिल हैं। मस्जिदों में लोग इस पवित्र रात में नमाज पढ़ने और अल्लाह से माफी मांगने के लिए इकट्ठा होते हैं। कुछ लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर अल्लाह से उनके लिए दुआ मांगते हैं। इस दिन लोग हलवा जैसी पारंपरिक मिठाइयां बनाते हैं और दान के रूप में गरीबों में बांटते हैं।

Related Articles

Back to top button