स्वास्थ्य

Soaked Nuts For Health: क्‍या होगा रोज सुबह इन पांच तरह के नट्स को खाने से, इतने फायदे क‍ि गि‍न नहीं पाएंगे आप

 Soaked Nuts For Health: शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए नट्स खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप हेल्दी नाश्ते की तलाश में है तो नट्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Soaked Nuts For Health: इसमें प्रोटीन, निकोटिन एसिड, थायमिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, खनिज, आयरन और फॉस्फोरस शामिल हैं। ये आपको अंदरूनी ताकत देंगे। साथ ही आपमें द‍िनभर ताजगी बनी रहेगी। आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं इनके फायदों के बारे में-

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोगों ने कई प्रयास किए हैं। यदि कोई एक्सरसाइज करता है तो कोई अपना आहार बदलता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हर सुबह नट्स खाना शुरू कर दें। अगर आप एक स्वस्थ भोजन चाहते हैं, तो नट्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कई पोषक तत्व शामिल हैं, जैसे प्रोटीन, निकोटिन एसिड, थायमिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस और खनिज।

हालाँकि, बहुत से लोग गलत तरीके से इन्हें खाते हैं। नट्स को सही तरीके से खाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। ये कई बीमारियों से भी बचाते हैं। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आप किस तरह के नट्स खाना चाहते हैं और उनके फायदों के बारे में भी बताएंगे। ये भी बताएंगे क‍ि इसे खाने का सही तरीका क्‍या है। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

ब्‍लैक किशमिश

ब्लैक किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों और त्वचा के लिए अद्भुत हैं। इनमें आयरन से भरपूर एल-आर्जिनिन और एंटी-ऑक्सीडेंट भी हैं। ये ब्लड फ्लो को यूट्रस और ओवरीज में सुधारते हैं।

पिस्ता

पिस्ता में थायमिन, विटामिन बी-6, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होते हैं। आंखों की रोशनी इससे तेज होती है। आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य को भी सही रखते हैं। इसे खाने से रात में अच्‍छी नींद आती है।

बादाम

बादाम में विटामिन-ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, पोटेशियम, जिंक और फाइबर बहुत होते हैं। ये रक्तचाप नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं।

खजुर

खजूर में आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और सेलेनियम की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और ये आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है। ये हड्डियों के लिए अच्छे हैं।

अखरोट

ये ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। नियमित रूप से अखरोट खाने से आपकी मांसपेशियों को बल मिलेगा। ये दिमाग और दिल के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें प्रोटीन के अतिरिक्त फाइबर, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी6, फोलेट और मैंगनीज शामिल हैं।

इन्‍हें खाने का सही तरीका

आप रात में नट्स को पानी में भि‍गोकर रख दें। सुबह सोकर उठने के बाद खाली पेट इन्‍हें खा लें। इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि बादाम का छ‍िलका उतार लें। ये आपको ढेरों फायदे पहुंचाएंगे। नट्स और सीड्स को नाश्ते में शामिल करने से आप अपने स्वास्थ्य में सुधार देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button