धर्म

Falgun Month 2025: फाल्गुन कब से शुरू होगा? इस महीने के व्रत-त्योहारों की सूची और विवाह मुहूर्त जानें

Falgun Month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन 13 फरवरी से शुरू होकर 14 मार्च को समाप्त होगा। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली सहित कई खास व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

Falgun Month 2025 Vrat-Tyohar and Vivah Muhurat: फाल्गुन हिंदू पंचांग का अंतिम महिना है। इसे फागुन महीना भी कहते हैं। फाल्गुन महीना देवों के देव महादेव की पूजा का महीना है। इस माह में महाशिवरात्रि, होली और आमलकी एकादशी सहित कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। फागुन का महीना दान-पुण्य करने के लिए भी शुभ है। इस माह में शादी-विवाह, मुंडन, घर-प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों का आयोजन करना भी शुभ समय है। इस महीने से गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा। अब आइए जानते हैं कि माघ महीना कब से शुरू हो रहा है और कौन-से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

फाल्गुन महीना कब से शुरू होगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 फरवरी 2025 को दिन गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा।

फाल्गुन महीने में व्रत और त्योहार:

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी—रविवार, 16 फरवरी 2025

विजय एकादशी— सोमवार, 24 फरवरी 2025

प्रदोष व्रत: मंगलवार, 25 फरवरी 2025

महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 बुधवार को होगी।

फाल्गुन अमावस्या—27 फरवरी 2025, गुरुवार

फूलैरा दूज शनिवार, 1 मार्च 2025 को मनाया जाएगा

आमलकी एकादशी: सोमवार, 10 मार्च 2025

प्रदोष व्रत मंगलवार, 11 मार्च 2025 को

छोटी होली, होलिका दहन- 13 मार्च 2025, गुरुवार

14 मार्च 2025, शुक्रवार को होली

चंद्रग्रहण 14 मार्च 2025, शुक्रवार को होगा।

फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च 2025 को शुक्रवार को होगी

फाल्गुन माह में शादी करने का मुहूर्त:

फरवरी 2025: 13,14,15,16,18,19,21,22,25

मार्च 2025: 1,2,6,7,12

Related Articles

Back to top button