Swelling In Stomach: पेट और आंतों में सूजन के ये आम लक्षण दिखते हैं तो इन देसी चीजों को खाने से गट सेहत सुधर जाएगी

Swelling In Stomach: पाचन के लिए स्वस्थ आंतों का होना बहुत महत्वपूर्ण है। कई बार पेट और आंतों में सूजन होती है। जिससे खाना पचाना मुश्किल होता है। आंत और पेट में सूजन के लक्षण और उन्हें ठीक करने के घरेलू उपाय पढ़ें।
Swelling In Stomach: हमारे शरीर में दो आंत होती हैं एक छोटी आंत और दूसरी बड़ी आंत। ये आंत के पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण हैं। छोटी आंत खाना पचाती है और पोषक तत्वों को अवशोषित करती है। वहीं बड़ी आंत मल इकट्ठा करती है और शरीर को पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स देती है। शरीर दोनों आंत को स्वस्थ रखना चाहता है। कई बार आंत सूज जाती है, जिससे गंदगी आंतों में जमा होने लगती है और आंत कमजोर हो जाती है। इससे पूरी बॉडी पर असर पड़ता है। आंत और पेट में सूजन आने पर ये सामान्य लक्षण नजर आते हैं।
आंतों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करें। इससे अच्छे और बुरे बैक्टीरिया गट में बढ़ेंगे और पेट और आंतों में सूजन कम होगी। पानी भी अधिक पीएं और खाना धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालें। फाइबर से भरपूर चीजें खाएं और डाइट में प्रोटीन ज्यादा शामिल करें।
आंतों में सूजन का संकेत
बहुत गैस बनना
अपच की समस्या
खांसी और एसिडिटी
ऐंठन और पेट दर्द
बार-बार पॉटी जाने की इच्छा
कम वजन होना
उल्टी होना
आंतों की सूजन को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
दही और छाछ- आंतों को स्वस्थ बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को खाने में जरूर शामिल करें। इससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो आंतों को स्वस्थ बनाते हैं। दही और छाछ पीने से एसिडिटी और गैस भी कम होती है। ये दोनों चीजें पेट के दर्द को शांत करके गट की सेहत को बेहतर बनाती हैं। पेट में बैक्टीरिया बैलेंस होता है और आंतों को साफ करता है।
प्याज और लहसुन– प्याज और लहसुन को खाने में अधिक मात्रा में प्रयोग करें। आंतों की सेहत में सुधार होता है, खासकर कच्चा प्याज और लहसुन से। हर सुबह दो कली लहसुन को चबा लें। एक कच्चा प्याज जरूर खाएं। यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और बुरे बैक्टीरिया को कम करता है। प्याज और लहसुन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
साबुत अनाज- जितना हो सके खाने में साबुत अनाज शामिल करें। फाइबर से भरपूर भोजन करें। डाइटरी फाइबर खाने से पाचन तंत्र सुधरता है। इससे पेट साफ होता है और कब्ज दूर होता है। स्वास्थ्य के लिए साबुत अनाज बहुत अच्छा है। साबुत अनाज में गुड बैक्टीरिया और घुलनशील फाइबर होते हैं, जो हेल्दी आंतों के लिए आवश्यक हैं।
हरी सब्जियां- खाने में अधिक हरी और पत्तेदार सब्जियां खाना चाहिए। इससे आंतों को स्वस्थ रखना आसान होगा। हरी सब्जियां खाने से पाचन बेहतर बनता है। हरी सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल काफी ज्यादा पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।