Bigg Boss 18: शिल्पा शिंदे ने दिग्विजय राठी का किया सपोर्ट, कहा कि मैं उन्हें पसंद करती हूँ, लेकिन वह..।

Bigg Boss 18: शिल्पा शिंदे, जो खुद बिग बॉस में प्रतिस्पर्धी रही हैं इसके अलावा, वह शो की विजेता भी रह चुकी हैं। अब शिल्पा ने इस सीजन के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह का सपोर्ट किया है।
Bigg Boss 18 में दिग्विजय सिंह राठी ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। वह शो में आते ही दर्शकों और कुछ कलाकारों के फेवरेट बन गए हैं। अब शिल्पा शिंदे ने दिग्विजय का पक्ष लिया है और कहा कि वह उन्हें पसंद करती हैं। उन्होंने दिग्विजय के करण वीर मेहरा के साथ खेलने पर भी सवाल उठाया है।
दिग्विजय को लेकर क्या बोलीं?
शिल्पा ने दिग्विय को लेकर कहा, ‘मैं उन्हें पसंद करती हूं। मैं क्लीयर हैं कि उन्हें क्या करना है। वह इतनी कम उम्र में भी इतने मैच्योर हैं।’
शिल्पा ने आगे कहा, ‘लेकिन वह करण के साथ क्यों हैं। वह घर में बाद में आए थे और वह किसी और ग्रुप को भी चुन सकते थे। मुझे लगता है कि चुम उनकी अच्छी दोस्त है, लेकिन शिल्पा शिरोडकर नहीं।’
ये सेलेब्स भी कर चुके हैं सपोर्ट
शिल्पा से पहले उर्फी जावेद, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान ने भी दिग्विजय की प्रशंसा की है और अपना समर्थन भी दिया है।
शो की बात करें तो बीते एपिसोड में वीकेंड का वार में फराह खान आई थीं और उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास भी लगाई। रजत को वहीं उन्होंने लास्ट वॉर्निंग भी दी कि अगर वह शो में अब किसी के साथ फिजिकल हुए लड़ाई के दौरान तो उन्हें शो से निकाल दिया जाएगा। दरअसल, कुछ दिनों रजत की दिग्विजय के साथ लड़ाई हो गई थी और इस दौरान उन्होंने दिग्विजय पर हाथ उठा दिया था।



