
Haryana Ministers Portfolio: हरियाणा सरकार की स्थापना के बाद अब मंत्रियों को विभागों में विभाजित किया गया है। रविवार देर रात, मंत्रियों को उनके अलग-अलग विभाग दिए गए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के पास महत्वपूर्ण विभाग हैं।
Haryana Ministers Portfolio: श्रम, ऊर्जा और परिवहन विभाग मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज को मिला है। गृह विभाग इस बार सीएम नायब सिंह सैनी के पास है। नीचे लिस्ट में किसको कौन सा विभाग मिला देखें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: गृह, वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान,टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क, प्रशासनिक न्याय, सामान्य प्रशासन, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, कानून एवं लेजिस्लेटिव, पर्सोनल एवं ट्रेनिंग।
अनिल विज: परिवहन, ऊर्जा और श्रम विभाग
कृष्णलाल पंवार: विकास एवं पंचायत व खनन विभाग।
राव नरबीर सिंह: उद्योग, पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी, विदेश सहयोग और सैनिक और अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग
महिपाल ढांडाः शिक्षा, आर्काइव और संसदीय कार्य
विपुल गोयल: राजस्व और आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन।
अरविंद शर्मा: सहकारिता, इलेक्शन, जेल, पर्यटन विभाग
श्याम सिंह राणाः कृषि, मत्स्य पालन और पशु पालन
रणबीर गंगवा: जनस्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी
कृष्ण बेदीः सामाजिक न्याय और अधिकारिता, हॉस्पिटिलिटी, आर्किटेक्चर।
श्रुति चौधरी: सिंचाई और महिला एवं बाल विकास विभाग
आरती राव: स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और आयुष।
राजेश नागर: खाद्य एवं आपूर्ति – और प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी। स्वतंत्र प्रभार।
गौरव गौत्तम: स्पोर्ट्स, युथ एम्पावरमेंट एंड एंटरप्रिन्योरशिप (स्वतंत्र प्रभार) लॉ एंड लेजिस्लेटिव विभाग में मुख्यमंत्री के साथ अटैच रहेंगे।