मनोरंजन

Ahaan Panday New Film: आशिक तो बन गए, अब गैंगस्टर बनेंगे अहान पांडे? अली अब्बास जफर की फिल्म पर आया धांसू अपडेट

अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अहान जल्द ही अली अब्बास जफर के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसका टाइटल अभी डिसाइड नहीं किया गया है.
अब अली अब्बास जफर और अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म पर एक धांसू अपडेट आया है.
Ahaan Panday Ali Abbas Jafar Movie Update: बीते साल ‘सैयारा’ से तहलका मचाने के बाद अहान पांडे फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. अहान पांडे ने इस बार हाथ मिलाया है ‘सुल्तान’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ. अहान पांडे की अली अब्बास के साथ अगली फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा हो रही हैं, जिसका ऐलान खुद डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए किया. फैंस इस फिल्म से जुड़ी और बातें जानने के लिए बेताब हैं. इसी बीच अब अली अब्बास जफर के इस प्रोजेक्ट को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
गैंगस्टर बनेंगे अहान पांडे?

Variety India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे अली अब्बास जफर की फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. अहान ने इस ‘रॉ’ किरदार को निभाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है यानी ‘सैयारा’ में अहान ने गिटार उठाई थी और अब इस फिल्म में एक्टर हथियार उठाते हुए दिखाई देंगे. अहान इस रोल की तैयारी में हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हथियार ट्रेनिंग ले चुके हैं.

 

अहान की फिल्म में जिमी शेरगिल की एंटी

अहान के अलावा, जिमी शेरगिल भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं और एक अहम भूमिका निभाएंगे. इसके साथ ही लगभग दो दशकों के बाद जिमी शेरगिल YRF के साथ काम करेंगे. जिमी शेरगिल के रोल के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं दी गई है. पूरे अप्रैल मुंबई में फिल्म की शूटिंग चलेगी. इसे शुरुआती 2027 में रिलीज किया जा सकता है. अहान और अली अब्बास की इस फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है.

अहान संग बनेगी शरवरी की जोड़ी

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म की शूटिंग 3 अप्रैल को मुंबई में शुरू हुई और मेकर्स फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए लंदन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. मेकर्स का मकसद 2027 की शुरुआत तक फिल्म को पूरा करना है. अली अब्बास जफर की फिल्म में अहान पांडे और शरवरी लीड रोल निभाएंगे. वहीं, ऐश्वर्य ठाकरे, जिन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, कथित तौर पर इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए जुड़ रहे हैं.

HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

Related Articles

Back to top button