
राज्य सरकार के कर्मचारियों की चिंताओं के समाधान हेतु गठित कैबिनेट उप-समिति ने आज नगर निगमों के कर्मचारी संघों के साथ सार्थक बैठकें कीं और उनकी मांगों व मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
कैबिनेट उप-समिति ने स्थानीय निकाय विभाग को कर्मचारियों की जायज़ मांगों के यथाशीघ्र समाधान हेतु व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने की, जो कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, पूर्व मंत्री और होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, पूर्व मंत्री और करतारपुर विधायक बलकार सिंह भी मौजूद थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह और नगर निगम होशियारपुर कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू भी मौजूद थे। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और म्युनिसिपल मुलज़िम एक्शन कमेटी पंजाब के प्रतिनिधियों ने सत्र के दौरान अपनी माँगें रखीं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय निकाय विभाग द्वारा यूनियनों की पिछली बैठक के बाद से उनकी चिंताओं के समाधान में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है और यूनियनों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने नगर निगमों के कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी मांगों के निष्पक्ष और समय पर समाधान के लिए काम करती रहेगी।
चर्चा के दौरान, म्यूनिसिपल मुलज़्म एक्शन कमेटी पंजाब का प्रतिनिधित्व रमेश कुमार (संयोजक), कुलवंत सिंह सैनी (संरक्षक), गोपाल थापर (सह-संयोजक) और अशोक तरवान (सह-संयोजक) ने किया। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन का प्रतिनिधित्व नरेश कुमार (अध्यक्ष), जुगिंदरपाल (उपाध्यक्ष), गोपाल कृष्ण (चेयरमैन), राकेश और राज हंस ने किया।



