भारत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा लखनी तालुका के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच तड़के करीब 4 बजे हुआ।

उन्होंने कहा, ‘एक बोलेरो आयशर के ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़ित छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button