धर्म

Eid Ul Fitr 2025 Date: 31 मार्च या 1 अप्रैल को… ईद-उल-फितर की तिथि क्या है? दूर करें कंफ्यूजन!

Eid Ul Fitr 2025 Date: रमजान का महीना चल रहा है, जिसके अंत में ईद का चांद दिखाई देगा। ईद-उल-फितर या मीठी ईद, चांद दिखने के अगले दिन मनाई जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार ईद-उल-फितर किस दिन हो सकती है।

Eid Ul Fitr 2025 Date: इस्लाम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है ईद-उल-फितर। रमजान का पाक महीना समाप्त होने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान का महीना चल रहा है, जिसके अंत में ईद का चांद दिखाई देगा। ईद-उल-फितर या मीठी ईद, चांद दिखने के अगले दिन मनाई जाती है। रमजान, इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना, शव्वाल महीने से होता है। ईद, इस्लामिक (हिजरी) कैलेंडर में 10वें महीने की पहली तारीख को हर साल मनाई जाती है। ईद की तारीख नए चांद के दिखने पर निर्भर करती है।

ईद की तैयारियां अभी से ही जोर-शोर से शुरू हो गई हैं और बाजारों में उत्साह दिखने लगा है। रमजान महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। दिन भर, रोजेदान सुबह की सहरी से शाम के इफ्तार तक कुछ नहीं खाते या पीते हैं। ईद-उल-फितर को मीठी ईद कहते हैं। भारत में इस वर्ष 2 मार्च से रमजान शुरू हुआ। ऐसे में ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी, इसे लेकर बहुत से लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में आइए यहां आपको बताते हैं कि इस बार ईद-उल-फितर किस दिन हो सकती है

2025 में ईद मुबारक कब है? (Eid Ul Fitr 2025 Date)

ईद, रमजान के अगले महीने, शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। भारत में 2 मार्च से रमजान शुरू हुआ था. शव्वाल का चांद देखकर रमजान खत्म हो जाएगा और ईद मनाया जाएगा। रमजान 29 या 30 दिन का होता है। भारत में इस बार 29 मार्च को ईद मनाई जाएगी अगर 29 रोजे होगा। वहीं, 30 रोजे होने पर 1 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ईद का चांद भारत में 31 मार्च को दिख सकता है और 1 अप्रैल को मनाया जाएगा।

कैसे तय होती है ईद-उल-फितर की डेट

चांद दिखने पर ईद-उल-फितर की तारीख तय होती है। इस वर्ष शव्वाल का चांद 30 मार्च को दिखेगा, तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। यदि 31 मार्च को दिखता है, तो ईद 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। ईद का समय निर्भर करता है कि चांद कब दिखाई देता है।

ईद-उल-फितर पर क्या करते हैं?

ईद उल-फितर के दिन मुसलमान सुबह की नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं और नए कपड़े पहनते हैं. इसके अलावा तरह-तरह के पकवान बनाते हैं. वहीं, ईद की नमाज के लिए लोग ईदगाह जाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं. साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों को दान देते हैं.

Related Articles

Back to top button