स्वास्थ्य

Nuts Nutrients: मूंगफली से बादाम-अखरोट तक, जान लें कौन से नट्स में कौन सा पोषक तत्व है ज्यादा

मूंगफली से लेकर बादाम, अखरोट काजू, पिस्ता तक अलग-अलग नट्स में ढेरों न्यूट्रिएंट्स और गुड फैट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किस पोषक तत्व के लिए कौन से नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि आपको सही मायने में फायदा मिल सके. चलिए जान लेते हैं कि कैल्शियम चाहिए हो तो कौन से नट्स खाएं. इसी तरह से प्रोटीन से लेकर आयरन, पोटेशियम, ओमेगा 3 और सेलेनियम कौन से नट्स में सबसे ज्यादा पाया जाता है.

लोग कहते हैं कि पोषक तत्वों की कमी है तो मेवा, नट्स खाओ, लेकिन ये समझ नहीं आता है कि किस पोषक तत्व के लिए इसमें से क्या खाएं. इसी उलझन को दूर करने के लिए डायटीशियन सोनिया नारंग ने अलग-अलग नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताया है कि किसमें कौन से न्यूट्रिएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है.

सबसे ज्यादा प्रोटीन
डायटीशियन सोनिया नारंग कहती हैं कि सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला नट्स है मूंगफली. आपने भी देखा होगा, बहुत सारे लोग पीनट बटर को अपने ब्रेकफास्ट में एड करते हैं. दरअसल ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है. अगर आपको भी प्रोटीन को अपने मील में शामिल करना हो तो मूंगफली खाई जा सकती हैं.

सबसे ज्यादा कैल्शियम
अगर आप कैल्शियम के लिए नट्स ले रहे हैं तो इसमें बादाम इसका सबसे बढ़िया सोर्स है. हालांकि ये गर्म तासीर का होता है, इसलिए सीमित मात्रा में खाना चाहिए. बेस्ट तरीका है कि आप रात में बादाम भिगोकर रख दें. सुबह इसका छिलका उतारकर खाएं.

आयरन का बेहतरीन सोर्स
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है और आप नट्स को डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो जान लें कि सबसे अच्छे नट्स कौन से हैं. डायटीशियन कहती हैं कि नट्स में काजू आयरन का सबसे बढ़िया सोर्स हैं.

Related Articles

Back to top button