राज्यदिल्ली

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra: भक्तों को कल दिल्ली द्वारका में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा..।

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra:  द्वारका इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक अर्चित दास ने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा हम सबके लिए कल्याणकारी साबित होगा। भक्त इस यात्रा पर अपने भगवान से मिलकर खुश नजर आते हैं.

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra: रविवार 7 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा शुरू होगी। दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर समेत अधिकांश इस्कॉन मंदिरों में निकाली जाएगी। भक्तों को इस दिन गर्भगृह के बाहर भगवान जगन्नाथ का दर्शन मिलेगा। उन्हें उनकी बहन सुभद्रा महारानी और भाई बलराम के साथ रथ पर बिठाकर यात्रा निकाली जाएगी। द्वारका के इस्कॉन मंदिर में इसके लिए कई प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं।

द्वारका इस्कॉन मंदिर के रथ यात्रा प्रबंधक अर्चित दास ने बताया कि इस उत्सव के लिए शानदार सजावट की जा रही है। रविवार को होने वाली इस रथ यात्रा में भक्तगण साथ मिल कर भगवान के रथ की रस्सी को खींचते हैं। यात्रियों को वर्ष भर इंतजार करना पड़ता है।

प्रबंधक अर्चित दास ने बताया कि रथ पर गीत-संगीत और नृत्य-संकीर्तन से रथयात्रा शुरू होगी। जगन्नाथ पुरी की तरह, स्वादिष्ट उड़िया व्यंजनों से भगवान को भोग अर्पण किया जाएगा। इस दिन 5100 किलो आम भगवान जगन्नाथ को भोगों के साथ अर्पित किया जाएगा।

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra: भक्तों को कल दिल्ली द्वारका में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा..।

हजारों भक्तगण शामिल होंगे

जैसा कि अर्चित दास ने कहा, जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव हम सबके लिए लाभदायक है। यह भगवान की सबसे प्रिय लीला है, जिसमें वह अपने भक्तों से इतना नजदीक से मिलते हैं कि वे खुश हो जाते हैं। ऐसी प्रसन्न मुद्रा को देखने से कोई व्यक्ति अपने जीवन के सभी पापों से छुटकारा पाता है।

रथयात्रा आठ किलोमीटर की होगी।

रथ यात्रा लगभग आठ किलोमीटर की है. यह सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर सीबीएसएम, एमआरवी स्कूल, द्वारका सेक्टर 3 चौक, डीपीएस स्कूल, राजापुरी मार्केट, द्वारका सेक्टर 2 व 6 के मार्केट चौकों से होकर गुरुद्वारा साहिब चौक, डीएवी स्कूल, ट्रयू फ्रेंड्स अपार्टमेंट, कामाक्षी अपार्टमेंट, द्वारका मार्केट 6 एवं 10, आशीर्वाद चौक 100 से अधिक रेजिडेंट हेल्थ एसोसिएशन इसमें भाग लेंगे। रथ पर भगवान की आरती करेंगे। भगवान के प्रसाद के लिए भी व्यवस्था होगी।

Dwarka Jagannath Puri Rath Yatra: भक्तों को कल दिल्ली द्वारका में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा..।

Related Articles

Back to top button