स्वास्थ्य

Makhane Health Benefits: मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे? मखाना की तासीर ठंडी होती है या गर्म, जानें

Makhane Health Benefits: मखाने में कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसकी तासीर क्या है, इसे खाने से कौन से फायदे मिलते हैं और एक दिन में कितने ग्राम मखाना खाना चाहिए? चलिए, हम आपको बताते हैं

Makhane Health Benefits: मखाने में कई अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को बचाते हैं। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और जिंक हैं। इसलिए ये सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाना की तासीर क्या है, इसे खाने से कौन से लाभ मिलते हैं और एक दिन में कितनी मात्रा खानी चाहिए? हम आपको बताते हैं।

मखाना की तासीर कैसी है?

मखाना ठंडा होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसकी ठंडी तासीर के कारण कुछ परिस्थितियों में इसे सावधानी से खाना चाहिए। 100 ग्राम मखाना 350 कैलोरी है। इसमें 7.6 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 12.9 प्रतिशत नमी, 0.1 प्रतिशत हेल्दी फैट, 0.5 प्रतिशत सोडियम, 0.9 प्रतिशत फॉस्फोरस और 1.4 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-वी भी हैं।

इन बीमारियों में लाभदायक:

स्वास्थ्य के लिहाज से मखाना खाना बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार, इसे हर दिन खाना गठिया के दर्द, शारीरिक कमजोरी, दिल की सेहत, अनिद्रा और दस्त को कम करने के लिए भी शामिल किया जा सकता है। यह देखा गया है कि मखाने खाना तनाव-चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों की नींद को बेहतर बनाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और हृदय के लिए भी अच्छा है।

खाने का सही समय:

आप, मखाने का सेवन दिन में कभी भी कर सकते हैं। सुबह शाम के नाश्ते के साथ आप इसका सेवन लंच या डिनर में भी कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर यह सुपरफूड आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। एक दिन में 100 ग्राम यानी एक से दो मुट्ठी मखाने का सेवन सही माना जाता है।

Related Articles

Back to top button