RCB के ‘घर’ में नया कांड, गुजरात टाइंटस के खिलाफ मुकाबले के बीच सभी CCTV बंद

IPL 2025 को जीतने के बाद एम चिन्नास्वामी में भगदड़ हो गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.
अब इस बार आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुछ ऐसा कांड हो गया है जो सच में हैरान करने वाला है और उससे हजारों फैंस ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया था.
चिन्नास्वामी के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद होने के बाद आदित्य भट्ट नाम के शख्स जो कि गुरुग्राम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी हैं, उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज की. उन्होंने गिरफ्तार हुए दो लोगों पर आरोप लगाया कि वो मैच के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम में घुसे और उन्होंने नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर को तोड़ दिया.
चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीसीटीवी तोड़ने की वजह पैसों का विवाद बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि दोनों आरोपी IVS Digital Solutions के लिए काम करते थे जो कि स्टैक टेकनॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सब वेंडर थे. इन लोगों को 10 लाख रुपये की पेमेंट नहीं मिल रही थी इसलिए उन्होंने सीसीटीवी का सिस्टम ही खराब कर दिया. मतलब अगर इस दौरान कोई हादसा होता तो पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी के जरिए कुछ पता नहीं चल पाता. गनीमत की बात ये है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबकुछ सही रहा और मैच ठीक से पूरा हुआ. बता दें अब आरसीबी को अपने घरेलू मैच रायपुर में खेलने हैं. हालांकि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में प्लेऑफ मुकाबले खेले जा सकते हैं.
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन कमाल रहा है. इस टीम ने पांच मैच जीते हैं वहीं दो में उसे हार मिली है. आरसीबी के लिए विराट कोहली, रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल ने कमाल प्रदर्शन किया है. अब आरसीबी को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है.
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM



