धर्म
Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या करें, इसका अर्थ और शुभ मुहूर्त के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

Dhanteras 2024: आप धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी की पूजा कर सकें, आइए जानते हैं इस वर्ष धनतेरस कब है, इसका महत्व और पूजा मुहूर्त।
Dhanteras दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इसे धन्वंतरि जयंती (dhanvantari) या त्रोयदशी भी कहा जाता है। दिवाली (Diwali 2024) की तैयारियां इस दिन से शुरू होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से एक अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। ऐसे में, आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस कब है, इसका महत्व क्या है और पूजा मुहूर्त क्या है, जिससे आप धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी की पूजा कर सकें।
धनतेरस का पर्व कब है?
29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024
धनतेरस तिथि 29 अक्टूबर 2024 को 10 बजकर 32 मिनट से शुरू होगी और 30 अक्टूबर 2024 को 1 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।
Dhanteras का महत्व
- धनतेरस (Dhanteras 2024) पर सोना-चांदी, बर्तन, संपत्ति और झाड़ू खरीदने का दिन है।
- धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है.
- इस दिन शाम को घर की चौखट पर यम के नाम के दीए जलाए जाते हैं।
- मान्यता तो यह भी है कि धनतेरस के दौरान देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए नए सामान खरीदने से घर में सौभाग्य, सुख और समृद्धि आती है.
- यह भी मान्यता है कि जो लोग इस त्योहार पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करते हैं, उन्हें सभी प्रकार की बीमारियों और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है.